---Advertisement---

Gurugram News: नए साल में बदलेगी मिलेनियम सिटी की तस्वीर! रोड मार्किंग, साइन बोर्ड के साथ एआई कैमरा से लैस होंगी सड़कें; जानें कैसे बढ़ेगी चकाचौंध

Gurugram News: नए साल में गुरुग्राम की तस्वीर बदलेगी। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन की तैयारी पूरी है। शहर की 10 सड़कों को आइडियल रोड के रूप में विकसित किया गया है जो मिलेनियम सिटी की चकाचौंध बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 24, 2025 11:50 पूर्वाह्न

Gurugram News
Follow Us
---Advertisement---

Gurugram News: नया साल गुरुग्राम वासियों के लिए संभावनाओं के द्वार खोलेगा। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने सारी प्लानिंग कर ली है। खबरों के मुताबिक वर्ष 2026 में मिलेनियम सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम में कम शोर और कम उत्सर्जन वाली 10 मॉडल सड़कें शुरू की जाएंगी। इन सड़कों को रोड मार्किंग, साइन बोर्ड, रेड लाइट और हाई क्वालिटी एआई कैमरा से लैस किया जाएगा। हरियाणा के प्रमुख शहर की चकाचौंध बढ़ाने के लिए कुल 50 किमी एरिया की 10 सड़कों को चिन्हित किया गया है। इन्हें आइडियल रोड के रूप में विकसित कर शहर की चकाचौंध बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। जीएमडीए, नगर निगम, आरटीओ और पीडब्ल्यूडी जैसे विभाग आपसी तालमेल के साथ इस कार्य को अंजाम देकर गुरुग्राम की तस्वीर बदलेंगे।

नए साल में बदलेगी मिलेनियम सिटी की तस्वीर!

इसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जनवरी 2026 में गुरुग्राम के भीतर कम उत्सर्जन वाली 10 मॉडल सड़कें शुरू की जाएंगी। इसके तहत कुल 50 किमी एरिया की 10 सड़कों को चिन्हित कर हाईटेक बनाया गया है। सड़कों पर रोड मार्किंग, साइन बोर्ड, रेड लाइट और हाई क्वालिटी एआई कैमरा लगाए गए हैं। नगर निगम, आरटीओ, पीडब्ल्यूडी, जीएमडी जैसी संस्थाएं मिलेनियम सिटी की तस्वीर बदलकर चकाचौंध बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रही हैं। चिन्हित सड़कों पर पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए विशेष ट्रैक बनाकर पूरे क्षेत्र को हॉर्न फ्री करने पर जोर दिया गया है। इससे शहरवासियों को सुरक्षित और जाम मुक्त सफर का अनुभव हो सकेगा।

बढ़ेगी गुरुग्राम की चकाचौंध!

इस पहल से गुरुग्राम की चकाचौंध बढ़नी तय है। शासन के निर्देशानुसार शहर की 300 सड़कों को वर्ष 2026 में धूलमुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं 10 सड़कों को आइडियल रोड के रूप में विकसित कर जनता को अद्भुत एहसास से रुबरु कराना है। इससे गुरुग्राम की चकाचौंध बढ़ेगी। पहले ही साइबर, आईटी और टेक हब के रूप में विकसित ये शहर सड़कों के मामले में भी अन्य के लिए मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। इससे जहां एक ओर स्थानीय लोगों का सफर सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। वहीं दूसरी ओर संभावनाओं के द्वार खुलेंहे जो अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 31 March 2026

मार्च 30, 2026

Rain Alert 31 March 2026

मार्च 30, 2026

Ishaq Dar

मार्च 30, 2026

RBSE 12th Result 2026

मार्च 30, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026