---Advertisement---

Heatwave Alert 25 May 2026: उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड प्रहार, मौसम विभाग के अलर्ट से हरियाणा समेत कई राज्यों में मचा हाहाकार, देखें वेदर रिपोर्ट

Heatwave Alert 25 May 2026: उत्तर भारत में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। कई राज्यों के लिए मौसम चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 24, 2026 6:01 अपराह्न

Heatwave Alert 25 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heatwave Alert 25 May 2026: उत्तर भारत में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। कई राज्यों के लिए मौसम चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। तेज धूप, लू जैसे हालात और लगातार बढ़ता तापमान लोगों की दिनचर्या पर असर डाल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है, जिससे स्वास्थ्य और दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका है।

लोग अपने घरों में निकलने से पहले कतरा रहे है। जिसके बाद स्थिति और चिंताजनक हो गई है। बता दें कि दिल्ली से लेकर हरियाणा तक और बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक माहौल बिल्कुल खराब हो चुका है। चलिए आपको बताते है देशभर में कल का वेदर कैसा रहने वाला है?

उत्तर प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 24 से 28 मई के दौरान लू चलने की प्रबल संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 24 से 26 मई के दौरान भीषण लू चलने की आशंका है। विभाग के अनुसार अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, गोरखपुर, गाजीयाबाद समेत कई जगहों पर हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

विदर्भ के कुछ इलाकों में 24 से 29 मई के दौरान लू चलने की बहुत अधिक संभावना है। 24 से 27 मई के दौरान भीषण लू चलने की स्थिति रहेगी।

पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

25 मई को असम और मेघालय में तथा 24 मई को नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) की संभावना है। 25 मई को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की प्रबल संभावना है।

25 से 26 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 25 से 29 मई के दौरान असम और मेघालय में तथा 24, 25, 29 और 30 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, 24 और 25 मई को अरुणाचल प्रदेश में और 24 से 27 मई के दौरान असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना है।

इसके अलावा कई जगहों पर मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वातावरण में नमी और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के कारण कई क्षेत्रों में अचानक मौसम खराब हो सकता है। ऐसे हालात में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 14, 2026

Punjab News

जून 14, 2026

Punjab News

जून 14, 2026

Rashifal 15 June 2026

जून 14, 2026

Rain Alert 15 June 2026

जून 14, 2026

कल का मौसम 15 June 2026

जून 14, 2026