---Advertisement---

PM Modi: पीएम मोदी ने रेवाड़ी में चार परियोजनाओं का किया शिलान्यास, संबोधित करते हुए बोले-मोदी की गांरटी की बहुत चर्चा..

PM Modi: आज पीएम मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी का दौरा किया है। इस दौरान वह विकसित भारत, विकसित राजस्थान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। वह हरियाणा और राजस्थान में 26,750 करोड़ रूपये से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। बताया जा रहा है कि, पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विकसित भारत, ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 16, 2024 3:10 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 16, 2024 5:37 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: आज पीएम मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी का दौरा किया है। इस दौरान वह विकसित भारत, विकसित राजस्थान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। वह हरियाणा और राजस्थान में 26,750 करोड़ रूपये से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

बताया जा रहा है कि, पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विकसित भारत, विकसित राजस्थान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने राजस्थान में 17,000 करोड़ रूपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

PM Modi बोले मोदी की गांरटी की बहुत चर्चा

पीएम मोदी ने एम्स समेत चार परियोजनाओं की शिलान्यास किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि आजकल देश, दुनिया में मोदी की गांरटी की बहुत चर्चा है। वहीं, उन्होंने कहा कि रेवाड़ी तो मोदी की गारंटी का सबसे पहला गवाह है।

बता दें पीएम ने रेल, शहरी परिवहन, स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्रों से संबंधित 9,750 करोड़ रूपये से ज्यादा अधिक के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

आधारशिला में करीब 1650 करोड़ रूपये लगेंगे

बताया जा रहा है कि, जो पीएम मोदी एम्स रेवाड़ी की आधारशिला रख रहे हैं। इसको बनने में करीब 1650 करोड़ रूपये लगेंगे। यह संस्थान रेवाड़ी के माजरा मुस्तिल भालखी गांव में 203 एकड़ में विकसित किया जाएगा।

सात एम्स भारत की जनता को सौपेंग

आने वाले सात दिनों में पीएम मोदी सात एम्स भारत की जनता को सौपेंगे। जिसकी शुरूआत आज यानि 16 फरवरी से हो गई है। इसके बाद पीएम 20 फरवरी को राजकोट, यूपी के रायबरेली, पश्चिम बंगाल के कल्याणी, पंजाब के बठिंडा और मंगलागिरी एम्स का लोकार्पण होगा।

डॉ. मनसुख मांडविया क्या बोले?

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का कहना है कि, पिछली सरकारों में सात दशक के दौरान देश को मात्र छह एम्स सौंपे गए थे। लेकिन मोदी सरकार के एक दशक में 10 नए एम्स क्रियाशील हैं। आज के समय में पीएम स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत कुल एम्स की संख्या 22 है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurgaon Viral Video

जून 5, 2026

Rain Alert 4 June 2026

जून 3, 2026

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026

कल का मौसम 29 May 2026

मई 28, 2026

Rain Alert 27 May 2026

मई 26, 2026