---Advertisement---

Haryana Police: हरियाणा ब्यूरोक्रेसी के भीतर गुटबाजी? आईपीएस के बाद एएसआई की सुसाइड से दहल उठा पुलिस महकमा, चर्चा में छाया कांड

Haryana Police: रोहतक जिले में साइबर सेल यूनिट में तैनात एएसआई संदीप कुमार लाठर की आत्महत्या से जुड़ी खबर आने के साथ ही कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आईपीएएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस के बाद हुए इस घटनाक्रम ने हरियाणा पुलिस महकमा को झकझोर कर रख दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 15, 2025 3:08 अपराह्न

Haryana Police
Follow Us
---Advertisement---

Haryana Police: सियासी उठा-पटक से इतर हरियाणा के पुलिस महकमा में एक अजीब सी खलबली मची है। हरियाणा पुलिस के दो जवानों ने खुद को मौत की घाट उतार दिया है। इनमें एक आईपीएस, तो दूसरे एएसआई के पद पर तैनात है। आईपीएस वाई पूरन कुमार और एएसआई संदीप कुमार लाठर की आत्महत्या कई सवालों को जन्म दे रही है।

पूछा जा रहा है कि क्या हरियाणा ब्यूरोक्रेसी गुटबाजी का शिकार हो गई है? क्या हरियाणा पुलिस महकमा में अफसरशाही बेलगाम है? इससे इतर भी कुछ सवाल हैं जो आईपीएस और एएसआई की सुसाइड केस सामने आने के बाद उठ रहे हैं। इन तमाम सवालों से पुलिस महकमा दहल उठा है और शासन की सख्ती के बाद अंदरखाने समीक्षा होने की खबर है। ऐसे में आइए हम आपको पूरी खबर के बारे में बताने की कोशिश करते हैं।

आईपीएस के बाद एएसआई की सुसाइड से दहल उठा पुलिस महकमा

चर्चित आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या वाली गुत्थी उलझी ही थी, कि तब तक रोहतक जिले में साइबर सेल यूनिट में तैनात एएसआई संदीप कुमार लाठर की सुसाइड से जुड़ी खबर आई। इन दोनों घटनाक्रमों ने हरियाणा पुलिस महकमा को झकझोर कर रख दिया है। संदीप कुमार ने सुसाइड से पहले कथित रूप से एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं मृतक एएसआई ने उन दो पुलिस अधिकारियों की तारीफ की है जिन पर दिवंगत आईपीएएस का परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा रहा है। इन दोनों घटनाक्रमों के बाद हरियाणा पुलिस महकमा में तहलका मचा है और आला अधिकारी डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं।

क्या Haryana Police के भीतर पनप रही गुटबाजी?

ये बड़ा सवाल है जो पहले आईपीएएस वाई पूरन कुमार और अब एएसआई संदीप कुमार की सुसाइड केस के बाद तेजी से उठ रहा है। हालांकि, इसके संदर्भ में पुख्ता रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। कयास की सुई इसलिए घूम रही है क्योंकि पिछले मंगलवार को वाई पूरन कुमार ने पुलिस विभाग के कई आला अफसरों पर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए खुद को मौत की घाट उतार दिया था।

वहीं इस मंगलवार को एएसआई संदीप कुमार ने कथित रूप से उन्हीं अफसरों का बचाव करते हुए सुसाइड किया। ये दोनों घटनाक्रम कहीं ना कहीं हरियाणा पुलिस महकमा के भीतर पनप रही गुटबाजी की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि, वास्तविकता क्या है ये तो पुख्ता जांच के बाद ही पता चल सकता है। इसके लिए शासन की रिपोर्ट का इंतजार करना ही एकमात्र विकल्प है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026