Heat Alert 13 March 2026: एमपी समेत इन इलाकों में भीषण गर्मी से मचेगी भयंकर तबाही, तो इन जगहों पर विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें वेदर रिपोर्ट

Heat Alert 13 March 2026: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Heat Alert 13 March 2026

फाइल फोटो

Heat Alert 13 March 2026: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक 13 मार्च 2026 को कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। खासतौर पर मध्य भारत के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है। साथ ही विभाग की तरफ से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर रिपोर्ट

इन जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी – Heat Alert 13 March 2026

विभाग के मुताबिक 13 मार्च को सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर और 13 मार्च को छिटपुट इलाकों में लू चलने की संभावना है। गुजरात क्षेत्र में भी 12 और 13 मार्च को छिटपुट लू चलने की संभावना है। 12 और 13 मार्च को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ छिटपुट इलाकों में लू चलने की संभावना है।

13 और 14 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तरी कोंकण के कुछ छिटपुट इलाकों में लू चलने की संभावना है। सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में 12 और 13 मार्च को तथा गुजरात क्षेत्र में 12 से 14 मार्च के दौरान छिटपुट क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की प्रबल संभावना है।

हीटवेव के दौरान बरतें ये सावधानियां

सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में 12 और 13 मार्च को तथा गुजरात क्षेत्र में 13 मार्च को रात में गर्म मौसम रहने की बहुत संभावना है।

Exit mobile version