---Advertisement---

Heatwave Alert 8 June 2026: दिल्ली, उत्तर प्रदेश में सूरज का प्रचंड रूप मचाएगा तबाही, तो बिहार में बिजली गिरने, तेज तूफान से मचेगा हाहाकार, चेक करें वेदर रिपोर्ट

Heatwave Alert 8 June 2026: जून की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 7, 2026 5:53 अपराह्न

Heatwave Alert 8 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heatwave Alert 8 June 2026: जून की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं दूसरी ओर बिहार के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में मौसम पूरी तरह से खुशनुमना बना हुआ था लेकिन एक बार फिर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है।  इसके साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से गरमाया हुआ है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर रिपोर्ट।

दिल्ली-उत्तर प्रदेश में सूरज का दिखेगा प्रचंड रूप

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग के मुताबिक पूसा, लोधी रोड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, चांदनी चौक, नरेला, पालम, सफदरजंग, पीतमपुरा समेत कई जगहों गर्म हवाएं और हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, झांसी और मेरठ समेत कई शहरों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में लू चल सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज

जहां दिल्ली और यूपी गर्मी से झुलसेंगे, वहीं बिहार के कई जिलों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है।

विभाग के मुताबिक छपरा, सीवान, हाजीपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गया, बक्सर आरा समेत कई जगहों पर तेज तूफान, आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहा है। विभाग ने खासकर किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

इन जगहों पर भारी बारिश की आशंका 

विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 7 जून, 2026 को पश्चिम मध्य और संपूर्ण उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, संपूर्ण नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

अगले 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तरपूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) होने की प्रबल संभावना है, साथ ही 8 से 10 जून के दौरान कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026