---Advertisement---

Himachal News: सिरमौर में देखते ही देखते भरभराकर गिरा पहाड़, बाल-बाल बचे लोग, भूस्खलन का हैरतअंगेज वीडियो वायरल

Himachal News: सिरमौर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो भूस्खलन का है जिसमें लोगों की जान बाल-बाल बचते हुए दिखाई दे रही है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 26, 2023 5:37 अपराह्न

Landslide in Sirmaur
Follow Us
---Advertisement---

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में लैंडस्लाइड का एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है। बुधवार दोपहर ढाई बजे का यह वीडियो है। वीडियो में पहाड़ी दरकने के बाद मलबा नीचे बह रही एक खड्ड में गिरता है। भस्खलन की वजह से शिलाई-शिमला रोड पूरी तरह से बंद हो गया है।

देखते ही देखते अचानक गिरा पहाड़

वीडियो के अनुसार, सिरमौर जिले के रोनहाट में देखते ही देखते पूरा पहाड़ गिर गया और इस घटना को वहां से गुजर रहे लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। लैंडस्लाइड में जान-माल का कोई नुक़सान नहीं हुआ है, मगर शिलाई-शिमला सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। वहीं, शिमला को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-707 करीब 17 दिन बाद बुधवार को बहाल हुआ है। हालांकि, यह हाईवे कुछ घंटों के लिए बीच में खुला था।

हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल में लैंडस्लाइड के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर काफी लैंडस्लाइड हो रहे हैं। बीती रात को भी यहां पर लैंडस्लाइड हुआ था और बुधवार दोपहर को हाईवे बहाल हो पाया था। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सरकार की तरफ से नदी नालों के आसपास ना जानें की अपील की गई है। 25 से 27 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026