---Advertisement---

बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, CM Kejriwal के आदेश के बाद फील्ड में पहुंची मंत्री आतिशी, अफसरों को दी ये चेतावनी

CM Kejriwal: दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद पूरी दिल्ली पानी-पानी हो गई है। CM के आदेश के बाद मंत्री आतिशी आज फील्ड में पहुंची और अफसरों की क्लास ली।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 9, 2023 5:39 अपराह्न

Atishi Marlena
Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: दिल्ली में शनिवार को शुरू हुई बारिश अभी भी जारी है। बीते 24 घंटों की बात करें तो बारिश ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बारिश के बाद पूरी दिल्ली पानी-पानी हो गई है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश के बाद मंत्री आतिशी आज (9 जून, शनिवार) फील्ड में पहुंची और अफसरों की क्लास ली। मंत्री आतिशी ने कहा कि जो भी अधिकारी कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाह पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जगह-जगह जलभराव की समस्या पेश आ रही है। ये मानवीय लापरवाही भी हो सकती है। ऐसे में जो अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों और मंत्रियों की रविवार की छुट्टी रद्द करते हुए उन्हें फील्ड में उतरने के निर्देश दिए। जिसके बाद मंत्री आतिशी फील्ड में उतरी और तिलक ब्रिज, ITO सहित कई इलाकों का दौरा किया। उनका ये दौरा उस समय हुआ जब दिल्ली में जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी। बारिश के चलते लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा था और घंटों तक पूरे दिल्ली में ट्रैफिक बाधित रहा।

मौके पर नहीं मिले अधिकारी

निरीक्षण के दौरान आतिशी ने पाया कि कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या है, लेकिन मौके पर न कर्मचारी मिले और न ही कोई अधिकारी। जिसके बाद आतिशी ने सख्त लहजे में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी मंत्री और मेयर उन स्थानों का दौरा कर रहे हैं जहां लोगों को जलभराव की समस्या पेश आ रही है। सभी अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे हैं।

दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि शनिवार तक दिल्ली में सभी पंपिंग स्टेशन अच्छी तरह से काम कर रहे थे। लेकिन, भारी बारिश के चलते सब ठप पड़ गया। हम पंपिंग व्यवस्था दुरुस्त कर रहे हैं। अगर किसी अधिकारी की लापरवाही से जलभराव हुआ होगा, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी पंपिंग क्षमता बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। जल्द सब ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 11 जुलाई तक यमुना नदी उफान पर रहेगी। ऐसे में जल स्तर बढ़ने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026