---Advertisement---

भारी बारिश और बाढ़ ने Himachal में मचाया सबसे ज्यादा कहर, CM सुक्खू ने दिया बड़ा अपडेट

Himachal News: भारी बारिश और बाढ़ के चलते पूरा उत्तर भारत इस समय बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है। खासकर के देखा जाए तो बारिश ने अपना सबसे ज्यादा निशाना उत्तराखंड (Uttrakhand) और हिमाचल प्रदेश को बनाया है। इन दोनों ही प्रदेशों में मौत तांडव करती नजर आ रही है। हिमाचल की बात ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 14, 2023 2:43 अपराह्न

Himachal News
Follow Us
---Advertisement---

Himachal News: भारी बारिश और बाढ़ के चलते पूरा उत्तर भारत इस समय बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है। खासकर के देखा जाए तो बारिश ने अपना सबसे ज्यादा निशाना उत्तराखंड (Uttrakhand) और हिमाचल प्रदेश को बनाया है। इन दोनों ही प्रदेशों में मौत तांडव करती नजर आ रही है। हिमाचल की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 91 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में देखा जाए तो यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग  (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में बताया है, कि अगले 5 दिनों तक और अधिक वर्षा और तेज हवाएं चलने वाली हैं। ऐसे में प्रदेश के मुखिया सीएम सुक्खू भी सचेत नजर आ रहे हैं। वह लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है। ऐसे में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते हैं।

हिमाचल में बारिश ने मचाया मौत का तांडव 

मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों की मानें तो हिमाचल उत्तर भारत का सबसे प्रभावित प्रदेश है। यहां मौत तांडव करती हुई नजर आ रही है। आए दिन लोग यहां रोज भूस्खलन, बाढ़, और बिजली गिरने की वजह से मारे जा रहे हैं। बता दें कि अब तक पूरे हिमाचल में 24 जून से 13 जुलाई तक 91 लोग भारी बारिश और बाढ़ के चलते मारे जा चुके हैं। यह दावा एक सरकारी आंकड़े में किया गया है।

ऐसे में देखा जाए तो हिमाचल के लोग बुरे दौर (संकट) से गुजर रहे हैं। प्रदेश के मुखिया लगातार अपडेट ले रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा ‘SDRF’ और केंद्र सरकार द्वारा NDRF की टीम ऑलरेडी बचाव कार्य के किया लगा दी गई है। फिर भी हालात देखा जाए तो बेहद नाजुक है।

हिमाचल के CM सुक्खू ने क्या जानकारी दी?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की स्थिति के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से बताया कि “आज सुबह 9 बजे तक हिमाचल प्रदेश से कुल 60,000 फंसे हुए पर्यटकों को सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है। मैं वर्तमान में पिछले तीन दिनों से कुल्लू में तैनात हूं और यहां चल रहे बचाव कार्यों की देखरेख कर रहा हूं।”

“चंद्रताल झील में फंसे सभी 256 पर्यटकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है और वे सुरक्षित लोसर पहुंच गए हैं। मैं माननीय मंत्री जगत नेगी और सीपीएस के नेतृत्व वाली टीम की हार्दिक सराहना करता हूं @संजयअवस्थी कठोर मौसम की स्थिति के बीच इस चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान को संचालित करने में उनके असाधारण प्रयासों के लिए।

इस मिशन के सफल परिणाम सुनिश्चित करने में हमारे मंत्रियों, अधिकारियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का समर्पण महत्वपूर्ण था। 🙏🙏”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026