---Advertisement---

Mandi Landslide Video: कंगना रनौत के संसदीय क्षेत्र में भूस्खलन! यात्रियों से भरी बस के आगे भर-भराकर गिरा पहाड़, मंजर देख अटक रही सांसें 

Mandi Landslide Video: कंगना रनौत के संसदीय क्षेत्र मंडी में भूस्खलन हुआ है जिससे जुड़ा मंजर देख लोगों की सांसें अटक रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 24, 2026 3:59 अपराह्न

Mandi Landslide Video
Follow Us
---Advertisement---

Mandi Landslide Video: धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला हिमाचल प्रदेश बर्फ की चादरों से ढ़का है। मसूरी से कुल्लू, मनाली, शिमला तक बर्फबारी का रौद्र रूप नजर आया है। इस बीच भारी संख्या में सैलानी इस खूबसूरती का गवाह बनने मनाली व हिमाचल के अन्य हिस्सों की ओर कूच कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा चर्चा के बीच मंडी से आया एक वायरल वीडियो यूजर्स की सांसें अटका रहा है। कंगना रनौत के संसदीय क्षेत्र मंडी से आए वायरल वीडियो में यात्रियों से भरी बस के आगे पहाड़ भर-भराकर गिरता नजर आ रहा है। भूस्खलन होते ही आनन-फानन में लोगों को बस से निकाल दूर किया गया, ताकि उन्हें नुकसान न पहुंचे। मंडी वायरल वीडियो का मंजर ऐसा है जिसे देख एक पल के लिए सांसें अटक सकती हैं।

यात्रियों से भरी बस के आगे भर-भराकर गिरा पहाड़ – Mandi Landslide Video

सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर ने मंडी में हुई भूस्खलन से जुड़ा भयावह वीडियो पोस्ट किया है। 30 सेंकेंड के इस वायरल वीडियो में प्रकृति का खौफनाक रूप देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो में पहाड़ का एक हिस्सा यात्रियों से भरी बस के आगे भर-भराकर गिरता नजर आ रहा है। इस दौरान आनन-फानन में यात्रियों को बस के पिछले दरवाजे से निकालकर सुरक्षित स्थाप पर किया गया। जानकारी के मुताबिक बस में 30 यात्री सवार थे जो घटनास्थल के रास्ते अपने गंतव्य की ओर अग्रसर थे। इसी बीच पहाड़ का एक हिस्सा सड़क पर आ गया और मंजर भयावह हो गया। इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है और बस ड्राइवर के सूझ-बूझ से सभी सुरक्षित हैं।

हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में प्रकृति का प्रकोप!

सैलानियों को एक नजर में भा जाने वाले हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों प्रकृति का प्रकोप नजर आ रहा है। कुल्लू-मनाली से शिमला, मंडी तक हुई बर्फबारी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया है। भारी संख्या में लोग बर्फबारी की चपेट में आने से प्रभावित हुए हैं। इस बीच सैलानियों का जत्था गणतंत्र दिवस से पहले मनाली की ओर मुड़ चुका है। सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी हैं। सैलानी से लेकर स्थानीय लोग तक प्रकृति के प्रकोप से प्रभावित हैं। इन तमाम पहलुओं के बीच मंडी में हुई भूस्खलन से जुड़ा वीडियो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026