---Advertisement---

Himanta Biswa Sarma: नफरत फैलाने या आतंक का..’ दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्शन मोड में दिखे असम सीएम, आपत्तिजनक, भड़काऊ कंटेट फैलाने के आरोप में कई लोग गिरफ्तार

Himanta Biswa Sarma: दिल्ली के लाल के पास हुए बम धमाके में कई लोगों की जान चली गई है, और कई लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 12, 2025 5:50 अपराह्न

Himanta Biswa Sarma
Follow Us
---Advertisement---

Himanta Biswa Sarma: दिल्ली के लाल के पास हुए बम धमाके में कई लोगों की जान चली गई है, और कई लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जांच एजेंसियों की तरफ से लगातार धरपकड़ जारी है। कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो रही है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शरमा एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए है। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री अपने बयानों के लिए चर्चाओं में बने हुए है। लेकिन इस बार मामला कुछ और है। दरअसल दिल्ली ब्लास्ट पर सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी, जो भावनाओं को आहत करने वाली थी। इसी को ध्यान में रखते हुए असम पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी खुद सूबे के सीएम ने दी है।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्शन मोड में दिखे असम सीएम

असम के सीएम हिंमत बिस्वा शरमा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “हाल ही में दिल्ली में हुए विस्फोटों के सिलसिले में, असम पुलिस ने ऑनलाइन आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में निम्नलिखित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

मतिउर रहमान (दरांग), हसन अली मंडल (गोलपाड़ा), अब्दुल लतीफ़ (चिरांग), वज़हुल कमाल (कामरूप) नूर अमीन अहमद (बोंगाईगांव) शामिल है। असम पुलिस सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके नफ़रत फैलाने या आतंक का महिमामंडन करने वाले किसी भी व्यक्ति के ख़िलाफ़ तेज़ी और सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगी”।

‘वंदे मातरम’ पर ये क्या होल गए Himanta Biswa Sarma?

‘वंदे मातरम’ को लेकर हो रहे विवाद पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि “गिरगिट चाहे कितना भी रंग बदल ले, वह गिरगिट ही रहेगा। जिसे ‘वंदे मातरम’ से problem है, वह देश के लिए भी समस्या है”।

वहीं उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट पर अपनी प्रक्रिया देते हुए कहा कि “दिल्ली बम विस्फोट ने यह पुनः प्रमाणित कर दिया है कि शिक्षा से कुछ बीमारियों का इलाज नहीं हो सकता”। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए से एक डॉक्टर ‘लव जिहाद’ में शामिल था। कॉलेज के समय वह हिंदू महिलाओं को फंसाकर मुस्लिम पुरुषों से शादी करवाता और धर्म परिवर्तन कराता था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026