---Advertisement---

Raja Raghuvanshi की हत्या में कैसे हुई टोने-टोटके और अंधविश्वास की एंट्री? ज्योतिष एनके पांडे को किस बात का सता रहा था डर?

Raja Raghuvanshi मर्डर केस में अब एक पंडित जी की एंट्री हो गई है। जिसमें उन्होंने पहले ही Sonam Raghuwanshi और राजा की कुडंली दोष के बारे में बताया था। इसके साथ ही कुछ चीजों को करने से मना किया था।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 11, 2025 12:09 अपराह्न

Raja Raghuvanshi
Follow Us
---Advertisement---

Raja Raghuvanshi: प्रेमी राज कुशवाह के लिए हनीमून में ही पति Raja Raghuvanshi को मौत की नींद सुलाने वाली Sonam Raghuwanshi का मामला इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। फिलहाल सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, इस तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं। किलर को 20 लाख की सुपारी देना हो या फिर अपने ही किडनैप की कहानी रचना हो, इस मामले में नई से नई अपडेट सामने आ रही हैं। लेकिन अचानक से ज्योतिष एनके पांडे भी खबरों में छाने लगे हैं। ये वो ही पंडित हैं, जिन्होंने सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की कुंडली के मंगल दोष के बारे में बताया था और इन्ही के कहने से ही जब घर पर सोनम की उल्टी फोटो लगाई गई तो वो सही सलामत मिल गई।

Raja Raghuvanshi और Sonam Raghuwanshi की शादी के लिए पंडित जी ने क्या की थी भविष्यवाणी

Raja Raghuvanshi Murder Case में अचानक से टोने और टोटके की एंट्री हो गई है। NBT में छपी खबर की माने तो पंडित एनके पांडे सोनम के पारिवारिक पंडित हैं। परिजनों का ऐसा मानना है कि, सोनम रघुवंशी के वापस लौटने में पंडित जी का बताया हुआ एक टोटका काम कर गया, जिसमें उन्होंने सोनम की उल्टी फोटो लगाने को कहा था।ऐसी खबरे हैं कि, पंडित जी ने हनीमून से लेकर विदाई तक में कुछ ऐसी बातें बताई थीं, जो कि लड़के और लड़की के परिजनों ने नहीं मानी। सोनम और राजा की कुंडली इन्होंने ही मिलाई थी। पंडित जी ने 16 माई को शादी की तारीख रखी थी लेकिन परिजनों ने 11 मई को ही शादी करा दी। इतना ही नहीं सोनम की विदाई 31 से पहले करने को भी मना किया था। लेकिन परिजनों ने उनकी ये बात भी नहीं मानी । खबरों की मानें तो पंडित जी को किसी अनहोनी का डर सता रहा था। लेकिन परिवार वालों ने उनकी बात को नजर अंदाज किया ।

Raja Raghuvanshi Murder Case क्या है?

आपको बता दें, इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। जिसके बाद कपल हनीमून मनाने के लिए मेघालय चला गया और यहां पर राजा की हत्या हो गई।इसका आरोप पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह पर लगा है। इतना ही नहीं इन दोनों ने 3 किलर को हायर भी किया था, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस इस कहानी के असली पत्ते खोल चुकी है और मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026