DNP India Hindi

HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी आज! मार्कशीट, टॉपर्स लिस्ट समेत सबकुछ यहां एक क्लिक में करें चेक

HPBOSE 10th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HPBOSE 10th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। अब से कुछ ही मिनटों के बाद हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिया जाएगा। इसको लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि HPBOSE आज दोपहर 2:30 बजे HP Board Class 10th Result घोषित करने जा रहा है। वहीं, इन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस संबंध में आधिकारिक जानकारी HPBOSE बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा की ओर से दी गई है।

HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे करें चेक

मालूम हो कि इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 22 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा के अनुसार, मूल्यांकन कार्य 8 अप्रैल तक पूरा हो गया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि परीक्षा परिणाम 15 मई तक जारी कर दिए जाएंगे।

वहीं, इस सबके बीच डिजिलॉकर द्वारा बड़ी जानकारी साझा की गई है। जो HPBOSE Board 10th Result 2025 से जुड़ी हुई है। जिसे जानकर छात्र और अभिभावक खुश हो जाएंगे। इसे जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। सबसे पहले आइए जानते हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद आप Himachal Pradesh Class 10th Result 2025 Link के जरिए हिमाचल प्रदेश मैट्रिक रिजल्ट कैसे चेक कर पाएंगे, यह जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट यहां करें चेक

ये भी पढ़ें: Odisha 12th Result 2025: ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट होने वाला है जारी, सिर्फ एक क्लिक में चेक कर सकेंगे रिजल्ट, सेव कर लें यह लिंक…पढ़ें डिटेल्स

Exit mobile version