---Advertisement---

कल का मौसम 21 Dec 2024: Uttarakhand, Delhi में हांड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू, तो Haryana में शीतलहर का अलर्ट, UP में होगी बारिश या छाएगा घना कोहरा; जानें डिटेल

कल का मौसम 21 Dec 2024: उत्तराखंड के बद्रीनाथ में तापमान माइन्स 19 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, तो पंजाब में लोगों का ठंड से बुरा हाल है। कई जगहों पर तो लोग अलाव का सहारा ले रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 20, 2024 6:53 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 28, 2024 6:05 अपराह्न

कल का मौसम 21 Dec 2024
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 21 Dec 2024: एक तरफ जहां नए साल को लेकर लोग उत्साहित नजर आ रहे है, वहीं दूसरी तरफ ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। क्या पंजाब, क्या दिल्ली, क्या उत्तराखंड कमोबैश हर जगह स्थिति एक जैसी है। भीषण ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से पहले 10 बार सोच रहे है। मालूम हो कि कई जगहों पर तो तापमान माइन्स 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड अपना विक्राल रूप दिखा रही है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 21 Dec 2024 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Uttarakhand, Delhi में हुई हांड़ कंपा देने वाली ठंड की शुरूआत

बीते 3 दिनों से दिल्ली के लोगों को सुबह के वक्त सूरज नहीं दिखा है। बता दें कि घने कोहरे और शीतलहर के कारण दिल्लीवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो कल दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाए होने की उम्मीद है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा उत्तराखंड के कई जगहों पर तापमान माइन्स 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। विभाग के अनुसार कल उत्तराखंड के बद्रीनाथ (-19.3 डिग्री), गंंगोत्री ( -19.6 डिग्री) घांघरियां ( -18.4 डिग्री), हेमकुण्ड साहिब (-18.4 डिग्री), केदारनाथ (-14.1 डिग्री) सेल्सियस रहेने की उम्मीद है।

हरियाणा में कल का मौसम 21 Dec 2024 कैसा रहेगा?

गौरतलब है कि दिल्ली से सटे हरियाणा में भी लोगों को ठंड की मार झेलना पड़ रहा है। बीते दो दिनों से शीतलहर ने हरियाणा के लोगों के नाक में दम कर दिया है। वहीं विभाग ने हरियाणा के भिवानी, फरीदाबाद, गुरूग्राम, हिसार, करनाल समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।

यूपी में कल का मौसम 21 Dec 2024 कैसा रहेगा?

बलिया, जौनपुर समेत कई जिलों में तो घने कोहरे ने आफत मचा रखी है। नजदीक की चीज देखना बी दुलम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार कल बरेली, देवरिया, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ समेत कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

Ranchi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई17°C33°C
पटना12°C26°C
जयपुर10°C22°C
दिल्ली8°C23°C
बेंगलुरू18°C27°C
कोलकाता15°C24°C
लखनऊ9°C24°C
रांची12°C25°C
गुरूग्राम6°C20°C
भोपाल9°C26°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

उत्तराखंड से लेकर बिहार तक हर जगह ठंड ने मुसीबत बढ़ा रखी है। सुबह के वक्त लोगों को पास की चीज देखना मुश्किल हो जा रहा है। सड़क पर तो गाड़िया रेंग रही है। वहीं आने वाले दिनों में स्थिति और खराब होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026