---Advertisement---

कल का मौसम 28 Dec 2024: Delhi, UP में बारिश का अलर्ट, तो Bihar, Haryana में शीतलहर, कोहरे से बढ़ी कंपकंपी; Uttarakhand में बर्फबारी से सैलानी खुश! जानें कल का वेदर अपडेट

कल का मौसम 28 Dec 2024: राजधानी दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिसके बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 27, 2024 3:52 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 28, 2024 6:05 अपराह्न

कल का मौसम 28 Dec 2024
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 28 Dec 2024: साल 2024 खत्म होने में महज चंद दिनों का ही समय बच गया है। जैसे-जैसे नया साल नजदीक आ रहा है, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक, ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अगर राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों की बात करें तो यहां ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर चालू है। विभाग ने तो दिल्ली, यूपी में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 28 Dec 2024 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर अपडेट

Delhi, UP में बारिश का अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में तो मानो ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। शीतलहर और घने कोहरे के बाद दिल्लीवासियों पर अब बारिश का अटैक भी शुरू हो गया है। विभाग ने आने वाले दो दिनों यानि 28 और 29 दिसंबर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर यूपी में कल का मौसम 28 Dec 2024 की बात करें तो कल यूपी के कई जिलें जैसे आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बलिया, बागपत आजमगढ़ में विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Bihar, Haryana में कल का मौसम 28 Dec 2024 कैसा रहेगा?

बिहार, हरियाणा में लगातार घने कोहरे और शीतलहर ने मुसीबत बढ़ा रखी है। घने कोहरे के कारण आसपास की चीजें तक देखना मुश्किल हो गया है। वहीं अगर बिहार की बात करें तो सारण, सीवान, गोपालगंज, बेतिया, पटना, सासाराम समेत अन्य जिलों के लिए विभाग ने घने कोहरे और शीतलहर का अनुमान जताया है। वहीं हरियाणा के गुरूग्राम, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला समेत अन्य जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।

Uttarakhand में कल का मौसम 28 Dec 2024 कैसा रहेगा?

गौरतलब है कि उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर तक पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है, जिसने स्थानीय लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। हालांकि यहां पर आए सैलानी में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है। नए साल मनाने लगातार पहाड़ों पर अन्य राज्यों से सैलानी पहुंच रहे है। वहीं अगर कल की बात करें तो उत्तराखंड में कल विभाग ने बर्फबारी की संभावना जताई है।

Mumbai, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई20°C34°C
पटना13°C25°C
जयपुर11°C20°C
दिल्ली12°C19°C
बेंगलुरू18°C28°C
कोलकाता17°C27°C
लखनऊ12°C22°C
रांची15°C27°C
गुरूग्राम13°C18°C
भोपाल14°C25°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली से लेकर बिहार तक हर जगह बारिश, कोहरे और ठंड ने मुसीबत बढ़ा रखी है। सुबह के वक्त लोगों को पास की चीज देखना मुश्किल हो जा रहा है। सड़क पर तो गाड़िया रेंग रही है। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026