---Advertisement---

कल का मौसम 29 Aug 2025: सावधान! Jammu, Himachal में भयंकर बारिश से मची त्राहि-त्राहि, तो Bihar, Jharkhand में ओलावृष्टि, वज्रपात का अलर्ट; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 29 Aug 2025: देशभर के कई राज्यों में आसमानी आफत का कहर इस तरह फैला हुआ है कि अब लोग घरों से निकलने में डर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 28, 2025 5:59 अपराह्न

कल का मौसम 29 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 29 Aug 2025: देशभर के कई राज्यों में आसमानी आफत का कहर इस तरह फैला हुआ है कि अब लोग घरों से निकलने में डर रहे है, सड़के जलमग्न है। पहाड़ों पर स्थिति तो बहुत ही ज्यादा भयावह है। जम्मू में लगातार बारिश के कारण कई जगह पर भूस्खलन और बादल फटा, जिससे बड़ी संख्या में लोग मारे गए है और घायल हुए है। इसके अलावा हिमाचल, और उत्तराखंड में स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। बिहार और यूपी के कई जिले बाढ़ से प्रभावित है, तो वहीं अब राजधानी दिल्ली में भी बाढ़ की अलर्ट जारी कर दिया है। यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Jammu, Himachal में भयंकर बारिश से मची त्राहि-त्राहि

जम्मू, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। कई नदियाँ उफान पर हैं – जम्मू में तवी नदी का जलस्तर बढ़कर शहर में तबाही मचा रहा है। जबकि हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी विकराल रूप धारण कर चुकी है। बाढ़ ने अब तक कई पुलों और सड़कों को ध्वस्त कर दिया है, साथ ही बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान हो रहा है। 500 से ज्यादा सड़कें बंद। मंडी-कुल्लू, शिमला में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। भूस्खलन के कारण यातायात और संचार व्‍यवस्‍था बुरी तरह प्रभावित हैं।

कई स्‍थानों पर बिजली और पेयजल आपूर्ति भी ठप्‍प है। लोग जरूरत की चीज लेने के लिए भी तरस रहे है। वहीं अगर इन राज्यों में कल का मौसम 29 Aug 2025 की बात करें तो विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।

Bihar, Jharkhand में कल का मौसम 29 Aug 2025 कैसा रहेगा?

बिहार में लगातार बारिश के कारण लोगों की टेंशन बढ़ गई है। कई जिलों में तो बाढ़ की स्थिति बन गई है। बिहार में नदियों के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण नालंदा, जहानाबाद और गया ज़िलों के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जल संसाधन विभाग ने हाई अलर्ट घोषित किया है, लोग आनन फानन में अपना घर छोड़कर टैंट में रहने के लिए भाग रहे है, अगर कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने छपरा, सासाराम, मोतिहारी, गया, भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो जमशेदपुर, टाटा, रामपुर समेत कई जिलों में वज्रपात ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026