---Advertisement---

‘मैं अंदर से दुखी हूं’, मध्य प्रदेश चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाने पर छलका Kailash Vijayvargiya का दर्द, जानें क्या कुछ कहा

Kailash Vijayvargiya: मध्य प्रदेश चुनाव के मद्देनजर BJP ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची के जारी होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली, लेकिन BJP के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस पर एक अहम ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 27, 2023 11:07 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kailash Vijayvargiya: मध्य प्रदेश चुनाव के मद्देनजर BJP ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची के जारी होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली, लेकिन BJP के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस पर एक अहम बयान दिया है। दरअसल, दूसरी लिस्ट में कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है। BJP ने उन्हें भी चुनावी मैदान में उतारा है, जिससे वह हैरान हैं।ॉ

‘मैं नहीं लड़ना चाहता था चुनाव’

कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि कि विधानसभा चुनाव के लिए मुझे नामांकित करने के पार्टी के फैसले से मैं आंतरिक रूप से दुखी हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने में उनकी एक प्रतिक्षत भी दिलचस्पी नहीं थी। वह पहले भी इस बात का साफ कर चुके थे, लेकिन फिर भी उन्हें टिकट दिया गया, जिससे वह दुखी हैं। उन्होंने कहा कि अब वह एक वरिष्ठ नेता हो गए हैं, उनका प्लान चुनाव लड़ने का नहीं पार्टी को चुनाव में जीत दिलाने का था। वह पार्टी के प्रचार और जनसभाएं करना चाहते थे। लोगों के बीच जाकर वोट मांगना चाहते थे।

‘बेटे का टिकट कटने से मैं परेशान हूं’

उन्होंने कहा कि एक पिता होने के नाते, ये अच्छा नहीं लगता की आपका बेटा घर बैठे और उसके बदले आपको चुनाव में उतारा जाए। मुझे यही बात परेशान कर रही है। बता दें कि BJP ने आगामी विधानसभा चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। बीते दिनों उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद उन्होंने कहा था की वह पार्टी के इस फैसले से हैरान हैं। लेकिन, अगर उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है, तो वे इसे जरूर पूरा करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Leave a Comment