---Advertisement---

’80 साल का बुड्ढा, तेज धकेल दें तो मर जाएगा..,’ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए ये क्या बोल गए Khan Sir? खामखा मोल लिया आफत

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए Khan Sir ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है जिसे सुन सोशल मीडिया पर यूजर्स बिफरते नजर आ रहे हैं। खान सर की टिप्पणी से जुड़ा वायरल वीडियो क्लिप भी तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है और सवालों के अंबार खड़े हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 19, 2025 12:49 अपराह्न

Khan Sir
Follow Us
---Advertisement---

Khan Sir: एक ऐसा बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे पहले सुनने पर शायद आपको भी विश्वास नहीं होगा। बयान देने वाला एक बेहद पढ़ा-लिखा शख्स है जो हर वक्त नाप-तौल पर बोलता है। पर मानों अबकी बार गलती सी हो गई और शख्स के खामखा आफत मोल लिया। यहां बात लोकप्रिय शिक्षक व यूट्यूबर खान सर की हो रही है। दरअसल, खान सर ने एक पॉडकास्ट के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र किया।

इसी दौरान बातों ही बातों में Khan Sir ने कह दिया कि ‘हम गांधी को ही क्यों मारे। 80 साल का बुड्ढा, तेज धकेल दें तो मर जाएगा इंसान।’ खान सर ने ये बात दूसरे संदर्भ में कही हैं, लेकिन अब उनकी मुश्किलें सोशल मीडिया पर बढ़ती नजर आ रही हैं। राष्ट्रपिता के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना खान सर को भारी पड़ता नजर आ रहा है और वायरल वीडियो देख यूजर्स उन्हें नसीहत दे रहे हैं।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए ये क्या बोल गए Khan Sir?

मुकेश माथुर नामक एक्स हैंडल यूजर ने 37 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में खान सर एक निजी यूट्यूब चैनल के साथ पॉडकास्ट में नजर आ रहे हैं। इसी दौरान अचानक खान सर महात्मा गांधी का जिक्र कर बैठते हैं। खान सर कहते हैं कि “नाथुराम गोडसे को किसी ने गलत सुपारी दे दी थी। फोटो दिखाने में गलत कर दिया। मारना था तो जिन्ना को मार देते। हमें ही मारना रहता था तो हम गांधी को क्यों मारें? 80 साल का बुड्ढा, तेज धकेल दें तो मर जाएगा इंसान। उसको मार दिया, कितनी बेशर्मी की बात है। जिन्ना को मारता, तो सारा बवाल खत्म हो जाता।” Khan Sir की ये टिप्पणी उनकी मुश्किलें बढ़ा रही है।

यूजर मुकेश माथुर ने ही लिखा है कि “सारे सेलेब्रिटी अपने आप को समाज, व्यवस्था और व्यवहार से ऊपर समझने लगे हैं। ईश्वर ने आपको लोकप्रियता बदजुबानी के लिए नहीं दी है। हजारों बच्चे जो आपकी तरफ देखते हैं उनकी तो सोचो।” इसके अलावा भी की सारे यूजर्स हैं जो खान सर की इस टिप्पणी पर रोष व्यक्त कर रहे हैं।

खान सर के कहने का आशय समझना क्यों है जरूरी?

एक ओर सोशल मीडिया खान सर की टिप्पणी से जुड़ा क्लिप वायरल कर उनकी आलोचना की जा रही है। यूजर्स उनके अंदाज से नाखुश नजर आ रहे हैं। हालांकि, Khan Sir ने यहां महात्मा गांधी की हत्या को गलत बताने की कोशिश की है। उनका कहना है कि गांधी को मारना बेहद गलत था। हां, खान सर ने इस दौरान अपने अंदाज में कुछ हल्के शब्दों का प्रयोग कर दिया है जिसको लेकर कईयों की भावना आहत हो सकती है। यही वजह है कि पॉडकास्ट क्लिप से जुड़ा वायरल वीडियो देख यूजर्स उनको निशाने पर ले रहे हैं और नसीहत दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026