---Advertisement---

IIT Bombay Suicide Case: गैर-जिम्मेदाराना बयान के बाद बैकफुट पर आया कॉलेज प्रशासन! प्रतिनिधियों ने बताया प्रदर्शन की असली वजह और क्यों आहत हुए छात्र

IIT Bombay Suicide Case: बीटेक के दूसरे वर्ष में पढ़ने वाले साहिल की सुसाइड मामले ने एक अलग ही तरफ मोड़ दे दिया है। जहां छात्रों का प्रदर्शन जारी है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने पीछे आकर माफी मांगते हुए क्या कहा आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2026 11:37 पूर्वाह्न

IIT Bombay Suicide Case
Follow Us
---Advertisement---

IIT Bombay Suicide Case: साहिल वाकोडे बीटेक के दूसरे वर्ष में पढ़ने का वाला वह छात्र जो एग्जाम में चैट जीपीटी से नकल करते हुए पकड़ा गया। फिर बाद में अपने कमरे में सुसाइड कर लिया। आईआईटी बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं इस सब के बीच छात्र की मौत के बाद कॉलेज प्रशासन की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया था जहां परीक्षा में चीटिंग को लेकर जानकारी दी गई थी। इस वजह से छात्र प्रतिनिधि भड़क गए। बिना जांच के इस तरह प्रशासन की तरफ से बयान जारी करना उन्हें पसंद नहीं आया। इसके बाद आईआईटी बॉम्बे बैक फुट पर आकर माफी मांगी थी।

क्या बोले IIT Bombay Suicide Case में चीटिंग को लेकर छात्र

वहीं इस सबके बीच अब आईआईटी बॉम्बे के छात्र प्रतिनिधियों का बयान जारी किया गया है जिसके साथ ही उन्होंने बताया कि “हम नकल या किसी भी प्रकार के शैक्षणिक कदाचार का समर्थन या अनुमोदन नहीं करते हैं। साथ ही, हमारे सहपाठी साहिल की मृत्यु एक अत्यंत दुखद घटना है जिसने हमें अपने संस्थान की प्रणालियों और प्रक्रियाओं पर चिंतन करने के लिए विवश किया है।”

क्यों विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए छात्र

छात्रों द्वारा शुरू किया गया यह विरोध प्रदर्शन शैक्षणिक कदाचार को उचित ठहराने के उद्देश्य से नहीं था। यह एक सामूहिक प्रयास था जिसका उद्देश्य उन व्यवस्थागत मुद्दों के बारे में चिंता व्यक्त करना था जो लंबे समय से मौजूद हैं और साथ ही सार्थक एवं ठोस संस्थागत सुधारों की मांग करना था ताकि किसी भी छात्र को भविष्य में इस तरह की परिस्थितियों का सामना न करना पड़े। पिछले कुछ दिनों में, छात्रों ने मिलकर इन चिंताओं को दूर करने के लिए मांगों का एक व्यापक समूह तैयार किया।

इन मांगों को औपचारिक रूप से निदेशक के समक्ष रखा गया, जिन्होंने इन्हें स्वीकार कर हस्ताक्षर कर दिए हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर इन्हें लागू करने की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की है।

छात्रों ने प्रशासन की तारीफ में कहीं ये बात

आईआईटी बॉम्बे सुसाइड केस के पास छात्र प्रतिनिधि का कहना है कि हमें यह जानकर भी खुशी हुई कि निदेशक और संस्थान प्रशासन के अन्य सदस्यों के साथ एक खुली बैठक आयोजित की गई, जिससे छात्रों को अपनी चिंताओं और प्रश्नों को सीधे उठाने का अवसर मिला। निदेशक ने इन चिंताओं का विस्तार से समाधान किया और छात्रों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का खुले दिल से जवाब दिया। हम इस पूरी प्रक्रिया के दौरान छात्र समुदाय के साथ उनके जुड़ाव और सामने आए संस्थागत मुद्दों की पहचान करने और उन्हें व्यवस्थित रूप से संबोधित करने के प्रति उनके सक्रिय दृष्टिकोण की सराहना करते हैं।

छात्रों ने सहिल की मौत को लेकर रखी ये मांग

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला के संबंध में हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारा रुख कभी भी उन्हें दोषी मानने या चल रही जांच के बारे में पूर्वाग्रह रखने का नहीं रहा है। हम अपने संकाय सदस्य के रूप में प्रोफेसर दूल्ला के साथ खड़े हैं और मानते हैं कि जांच को निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ने दिया जाना चाहिए। हमारी मांग यह थी कि जांच पूरी होने तक उन्हें प्रशासनिक मामलों के डीन के पद से मुक्त कर दिया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जांच पूरी तरह से स्वतंत्र रहे और किसी भी तरह से प्रभावित न हो। जांच प्रक्रिया के अनुसार ही निष्कर्ष और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

साहिल की मृत्यु को बाहरी राजनीतिक मंच ना बनने देने पर छात्रों का जोर

छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि छात्रों के रूप में हमारा मानना ​​है कि इस त्रासदी से उत्पन्न चिंताओं का समाधान छात्रों के नेतृत्व में ही होना चाहिए और संस्थान के भीतर ही किया जाना चाहिए। साहिल की मृत्यु को बाहरी राजनीतिक हितों, संगठनों या विचारों के लिए एक मंच नहीं बनाया जाना चाहिए, जिससे आईआईटी बॉम्बे के छात्र समुदाय की चिंताओं को प्रभावित किया जा सके। हमारी मांगें परिसर में छात्रों के अनुभवों और चिंताओं से उपजी हैं, और हमारा मानना ​​है कि सुधार की प्रक्रिया छात्र समुदाय और संस्थान में ही निहित रहनी चाहिए।

आईआईटी बॉम्बे की तरफ से क्यों मांगी गई माफी

इस दौरान छात्र प्रतिनिधि ने बताया था कि हम जवाबदेही, पारदर्शिता और सार्थक संस्थागत सुधारों की मांग में एकजुट हैं। हम अपनी चिंताओं को उठाते रहेंगे, छात्रों की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करेंगे और एक सुरक्षित, अधिक जवाबदेह और सहायक परिसर के निर्माण की दिशा में संस्थान के साथ रचनात्मक रूप से काम करेंगे। आईआईटी बॉम्बे के छात्र सशक्त हैं। आईआईटी बॉम्बे के छात्र एकजुट हैं। छात्रों की चिंताएं छात्रों तक ही सीमित रहनी चाहिए। इससे पहले आईटी बॉम्बे की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया था जहां उन्होंने कहा था, “जांच पूरी होने से पहले घटना के कारणों या हालातों पर कोई भी टिप्पणी करना गलत और गैर-जिम्मेदाराना था।”

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026