---Advertisement---

Mann Ki Baat के 111वे एपिसोड में PM Modi ने पेरिस ओलंपिक, योग दिवस समेत कई मुद्दों पर की चर्चा, जानें डिटेल

Mann Ki Baat: तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का यह पहला मन की बात रेडियो कार्यक्रम था।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 30, 2024 12:29 अपराह्न

Mann Ki Baat
Follow Us
---Advertisement---

Mann Ki Baat: तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का यह पहला मन की बात रेडियो कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात कही और देशवासियों को संबोधित किया। बता दें कि यह पीएम मोदी का यह मन की बात का 111 एपिसोड था।

एक पेड़ मां के नाम

बता दें कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि “इस साल विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ नाम से एक विशेष अभियान शुरू हुआ है।

मैंने भी अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाया है और सभी देशवासियों से अपील की है कि वे भी अपनी मां के साथ या उनके नाम पर एक पेड़ लगाएं”।

पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है

Mann Ki Baat कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा “इस महीने पूरी दुनिया ने 10वां योग दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। मैंने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। कश्मीर में युवाओं के साथ-साथ बहन-बेटियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया”।

भारत के बहुत सारे उत्पाद की दुनियाभर में मांग

उन्होंने आगे कहा कि “भारत के बहुत सारे उत्पाद हैं जिनकी दुनिया भर में बहुत मांग है और जब हम भारत के किसी स्थानीय उत्पाद को वैश्विक स्तर पर जाते देखते हैं, तो गर्व महसूस होना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक उत्पाद है अराकू कॉफी। अराकू कॉफी आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीता राम राजू जिले में बड़ी मात्रा में इसका उत्पादन किया जाता है। यह अपने समृद्ध स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है। लगभग 1.5 लाख आदिवासी परिवार अराकू कॉफी की खेती से जुड़े हुए हैं। मुझे याद है कि एक बार मुझे इसका स्वाद चखने का मौका मिला था विशाखापत्तनम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गारू के साथ। इस कॉफी को कई वैश्विक पुरस्कार मिल चुके हैं। यह कॉफी दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भी लोकप्रिय हुई थी”।

पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक पर की चर्चा

पीएम मोदी ने कहा कि “अगले महीने इसी समय तक पेरिस ओलंपिक शुरू हो जाएगा। मुझे यकीन है कि आप सभी भी ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए इंतजार कर रहे होंगे। टोक्यो में हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया। टोक्यो ओलंपिक के बाद से, हमारे एथलीट पूरे दिल और आत्मा से पेरिस ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।

सभी खिलाड़ियों को मिला दें तो उन्होंने करीब 900 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। पेरिस ओलंपिक में आपको कुछ चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी. निशानेबाजी में हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आ रही है। टेबल टेनिस में पुरुष और महिला दोनों टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। भारतीय शॉटगन टीम में हमारी शूटर बेटियां भी शामिल हैं”।

मैं कुवेत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं

कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कहा “कुवैत सरकार ने अपने राष्ट्रीय रेडियो पर एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है और वह भी हिंदी में। इसका प्रसारण हर रविवार को आधे घंटे के लिए ‘कुवैत रेडियो’ पर किया जाता है। इसमें भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंग समाहित हैं।

हमारी फिल्में और कला जगत पर चर्चाएं वहां भारतीय समुदाय के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। मुझे तो यहां तक ​​बताया गया है कि कुवैत के स्थानीय लोग इसमें काफी रुचि ले रहे हैं। मैं इस अद्भुत पहल के लिए कुवैत सरकार और वहां के लोगों को दिल से धन्यवाद देता हूं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026