---Advertisement---

Independence Day 2024: ‘समृद्ध भारत’ को लेकर PM Modi ने बढ़ाया लोगों का हौसला, कहा- ‘हर क्षेत्र में आधुनिक सिस्टम बन रहा…’

Independence Day 2024: पीएम मोदी ने अपने भाषण में देश की समृद्धि और आधुनिकीकरण पर जोर दिया और उन्होंने कहा अगर हर भारतीय का सपना समृद्ध भारत का है तो हर कुछ संभव है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2024 9:08 पूर्वाह्न

Independence Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Independence Day 2024: देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दौरान लाल किले पर ध्वजारोहण के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के मनोबल के मनोबल को बढ़ाते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने आधुनिकीकरण पर जोर दिया और बताया कि भारत को हर क्षेत्र में आधुनिक होने की जरूरत है। ऐसे में देशवासियों ने अपने अनमोल सुझाव दिए हैं। उन्होंने बताया कि देश को आधुनिक बनाने के लिए काम जारी है और शिक्षा, टूरिज्म से लेकर किसानी तक को लेकर आधुनिक मनाया जा रहा है। ‘समृद्ध भारत’ के लिए किन चीजों पर दिया जा रहा है जोर। आइए जानते हैं क्या कहा पीएम मोदी ने।

देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता

पीएम मोदी ने कहा, “वो एक समय था, जब लोग देश के लिए मर-मिटने के लिए प्रतिबद्ध थे और आजादी मिली थी। आज का समय, देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का है। अगर देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता आजादी दिला सकती है, तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता ‘समृद्ध भारत’ भी बना सकती है।

लोगों के हौसले और योगदान की पीएम मोदी ने की सराहना

उन्होंने कहा, “आज जो महानुभाव राष्ट्र रक्षा के लिए पूरी लगन से, पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा भी कर रहे हैं और देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास भी कर रहे हैं… वो हमारे किसान हैं, हमारे जवान हैं, हमारे नौजवानों के हौसले हैं, हमारी माताओं-बहनों का योगदान है, दलित-शोषित-वंचित-पीड़ित हैं।”

समृद्ध भारत बनाने पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि “चुनौतियां कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अभाव की मात्रा कितनी ही तीव्र क्यों न हो, संसाधनों के लिए जूझने की नौबत हो तब भी हर चुनौती को पार करते हुए हम समृद्ध भारत बना सकते हैं। हम 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। अगर 40 करोड़ देशवासी अपने पुरुषार्थ से आजादी दे सकते हैं तो 140 करोड़ देशवासी उसी भाव से समृद्ध भारत भी बना सकते हैं।”

हर सेक्टर में बनाई जा रही आधुनिक व्यवस्था

पीएम मोदी ने कहा, “चाहे वह पर्यटन हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, एमएसएमई हो, परिवहन हो, खेती-किसानी हो – हर क्षेत्र में एक नई आधुनिक व्यवस्था बनाई जा रही है। हम प्रौद्योगिकी के एकीकरण द्वारा सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाकर आगे बढ़ना चाहते हैं।”

विकसित भारत 2047 को लेकर देश की तैयारी

उन्होंने कहा कि “विकसित भारत 2047 सिर्फ भाषण के शब्द नहीं हैं। इसके पीछे कठोर परिश्रम चल रहा है। देश के कोटि-कोटि जनों के सुझाव लिए जा रहे हैं और हमने देशवासियों से सुझाव मांगे। हमें प्रसन्नता है कि देश के करोड़ों नागरिकों ने विकसित भारत 2047 के लिए अनगिनत सुझाव दिए हैं। हर देशवासी का सपना, संकल्प इसमें प्रतिबिंबित हो रहा है। हर किसी ने 2047 में जब देश आजादी का 100 साल मनाएगा, तबतक विकसित भारत के लिए अनमोल सुझाव दिए हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026