---Advertisement---

Independence Day 2024: इस साल कुछ खास होने वाली है स्वतंत्रता दिवस की थीम, जानें इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

Independence Day 2024: 15 अगस्त 2024 को पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इस बार की थीम काफी अलग है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 8, 2024 5:54 अपराह्न

Independence Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Independence Day 2024: 15 अगस्त 2024 को पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी में जुट गया है। यह स्वतंत्रता दिवस कुछ खास होने वाला है। मालूम हो कि मोदी 3.0 का यह पहला स्वतंत्रता दिवस होने जा रहा है जहां पीएम मोदी लाल किला से 11वीं बार झंडा फहराएंगे। वहीं इस बार इसकी थीम भी काफी अलग रखी गई है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा इस साल की थीम विकसित भारत पर रखी गई है। इसका मकसद यह है कि जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा तो भारत एक विकासशील देश नहीं बल्कि विकसित देश बन जाएगा।

पीएम मोदी 11वीं बार फहराएंगे तिरंगा

गौरतलब है कि पीएम मोदी इस बार दिल्ली के लाल किला से 11वीं बार झंडा फहराएंगे। वहीं पीएम मोदी 1947 से लेकर अभी तक तीसरे प्रधानमंत्री होंगे जिन्होंने 10 बार से ज्यादा झंडा फहराया है। इससे पहले पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 17 बार झंडा फहराया था, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान कुल 16 बार झंडा फहराया है। इसके अलावा भी इस साल का स्वतंत्रता दिवस खास होने वाला है क्योंकि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से अपील की है।

क्यों खास है इस बार की थीम

गौरतलब है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस 2024 की थीम विकसित भारत पर है। पीएम मोदी ने इससे पहले भी कई बार विकसित भारत को लेकर चर्चा की है। लेकिन क्या आपको पता है कि विकसित देश कैसा होता है तो हम बता दें कि विकसित देश उनको कहा जाता है जहां पर आर्थिक तौर पर लोग मजबूत होते है। यह देश उद्योग, रोजगार, प्रति व्यक्ति आय के साथ शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर खरे उतरते हैं। गौरतलब है कि भारत एक विकासशील देश है, लेकिन अब भारत सरकार इसे विकसित देश बनाने में जुट गई है और इसका लक्ष्य 2047 तक रखा गया है, जब भारत देश अपना आजादी का 100 साल मनाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nepal Floods

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026