---Advertisement---

India Afghanistan Ties: भारत-अफगानिस्तान के बीच बढ़ते रिश्ते देख असीम मुनीर को लगी मिर्ची, तालिबान मंत्री के दौरे से दोनों देशों के बीच शुरू होगा नया अध्याय; समझे इसके फायदे

India Afghanistan Ties: भारत अफगानिस्तान के बीच जल्द एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, जिसके हो ना हो पाकिस्तान और अमेरिका की टेंशन बढ़ेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 10, 2025 11:41 पूर्वाह्न

India Afghanistan Ties
Follow Us
---Advertisement---

India Afghanistan Ties: भारत अफगानिस्तान के बीच जल्द एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, जिसके हो ना हो पाकिस्तान और अमेरिका की टेंशन बढ़ेगी। मालूम हो कि अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार के विदेश मंत्री भारत पहुंच चुके है, और वह अगले कुछ दिन भारत में ही रहने वाले है। इसके अलावा तालिबानी विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात करेंगे। इसी बीच उधर पाकिस्तान की नींद उड़ गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान को धमकी दी है कि वह पाकिस्तान को निशाना बनाकर आतंकवादियों द्वारा अफगान क्षेत्र के निरंतर उपयोग पर आपत्ति जताई है।

रणधीर जयसवाल ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का किया स्वागत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री, मावलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी का नई दिल्ली आगमन पर हार्दिक स्वागत है। हम उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं”।

भारत-अफगानिस्तान के बीच बढ़ते रिश्ते देख पाकिस्तान को लगी मिर्ची

भारत और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते रिश्तें देख शहबाज शरीफ और असीम मुनीर के होश उड़ गए है। इसी बीच पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को धमकी दी है। दरअसल आसिफ ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि “हमारे धैर्य की सीमा है। जो लोग आतंकवादियों को पनाह देते हैं या उनकी मदद करते हैं – चाहे वे पाकिस्तान में हों या अफ़ग़ानिस्तान में – उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। हमने अफ़ग़ान अधिकारियों को बताया है कि आपकी धरती पर 6000 से 7000 लोग बसे हुए हैं जो हमारे लिए ख़तरा हैं।”

India Afghanistan Ties से दोनों देशों के बीच शुरू होगा नया अध्याय

मालूम हो कि अफगानिस्तान के तलिबानी सरकार के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे हुए है, वह भारत के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत और सहमति बन सकती है। इसके अलावा भारत अफगानिस्तान में निवेश कर सकता है, साथ ही वह तालिबान सरकार को जरूरी हथियार भी मुहैया दे सकते है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच व्यापार पर भी मुहर लग सकता है। यानि अगर भारत और अफगान के बीच दोस्ती बढ़ती है तो भारत पाकिस्तान की हेकड़ी और आसानी से निकाल सकता है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों देशों के बीच किन चीजों पर मुहर लग सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026