DNP India Hindi

India Alliance Maharally: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महारैली में बीजेपी पर बोला हमला, कहा ‘अरविंद केजरीवाल व्यक्ति नही एक विचारधारा..’

India Alliance Maharally

Bhagwant Mann

India Alliance Maharally: दिल्ली के रामलीला मैदा में आयोजित इंडिया गठबंधन में भारी भीड़ देखेने को मिल रही है। गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन में मौजूद विपक्षी दल के नेता इस महारैली में नजर आ रहे है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इस महारैली के आयोजन का फैसला किया गया था। वहीं कई राजनीति विशेषज्ञों का मानना है कि यह लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने भी महारैली में लोगों को संबोधित किया।

सीएम भगवंत मान ने क्या कहा?

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि “आप अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा को कैसे गिरफ्तार करेंगे। भारत में पैदा हुए लाखों केजरीवाल को किस जेल में भेजोगे। अरविन्द केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, अरविन्द केजरीवाल एक विचारधारा का नाम है। आज इंडिया अलायंस एक साथ है। लेकिन वे नहीं चाहते कि हम एक साथ रहें”।

India Alliance Maharally: राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

महारैली में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “ईवीएम, मैच फिक्सिंग, सोशल मीडिया और प्रेस पर दबाव के बिना, वे 180 से ज्यादा सीटें भी नही जीत पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर बीजेपी ये तय चुनाव जीत जाती है और संविधान बदल देती है तो देश में आग लग जाएगी। यह याद रखना।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोगों को किया संबोधित

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “ये लोग 400 पार का नारा दे रहे हैं। यदि आप 400 से अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं, तो आप AAP नेता से क्यों डरते हैं। आपने चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा है, न केवल भारतीय बल्कि पूरी दुनिया इसकी आलोचना कर रही है। भाजपा का दावा है दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, लेकिन यह ब्रह्मांड की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है”।

Exit mobile version