DNP India Hindi

Bhagwant Mann: वरिष्ठ नागरिकों का सहारा बन रही मान सरकार! मुफ्त तीर्थयात्रा करा साकार कर रही सपना

Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Bhagwant Mann: पंजाब में महिलाओं, छात्रों, उद्यमियों के साथ अन्य सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा जाता है। जनहित से जुड़ी नीतियां बनाकर सभी तक लाभ पहुंचाने की कोशिश की जाती है। वरिष्ठ नागरिक भी उनमें अहम हैं जिन तक भगवंत मान सरकार सभी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना उनमें प्रमुख है जिसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा कराया जा रहा है। भगवंत मान सरकार इस खास योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करा कर उनका सपना साकार कर रही है। आर्थिक परेशानियों के कारण पंजाब को कोई इच्छुक बुजुर्ग तीर्थयात्रा से वंचित ना रहे, यही मान सरकार का लक्ष्य है।

वरिष्ठ नागरिकों का सहारा बन रही Bhagwant Mann सरकार

पंजाब में 50 से अधिक की उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए मान सरकार सहारा बन रही है। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा कराया जा रहा है। इस दौरान योजना के लाभार्थियों के लिए मुफ्त भोजन, ठहरने का इंतजाम, अन्य व्यय व आवश्यकता अनुसार चिकित्सा सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है।

ऐसा करते हुए भगवंत मान सरकार उन तमाम लोगों के लिए सहारा बन रही है जो इच्छुक होते हुए भी किन्हीं कारणों से तीर्थयात्रा नहीं कर पा रहे हैं। मान सरकार उन्हें विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा करा कर उनके सपने साकार करने का काम कर रही है। इसी क्रम में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बुजुर्गों को लेकर लगातार बसें रवाना हो रही हैं।

रोपड़ से रवाना हुई श्रद्धालुओं से भरी बस!

भगवंत मान सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत रोपड़ जिले के हरिपुर और समुंद्रियां गांव से यात्रियों से भरी बस रवाना हुई है। इस दौरान स्थानीय विधायक दिनेश चड्ढा ने बस को हरी झंडी दिखाई। इस बस में ऐसे तमाम लोग थे जो धार्मकि स्थलों के दौरे को लेकर इच्छुक थे।

सरकार ने उन्हें योजना का लाभ देकर उनका सपना साकार किया है। श्रद्धालुओं से भरी ऐसी तमाम अन्य बसें पंजाब के विभिन्न हिस्सों से रवाना हुई हैं। इन बसों में सवार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों का दौरा करा कर उनका सपना साकार किया जाएगा। मान सरकार के इन प्रयासों की भरपूर सराहना भी हो रही है।

Exit mobile version