CM Bhagwant Mann के ‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान को मिला जनता का सपोर्ट, सरकार से किया गया ये वादा

CM Bhagwant Mann: पंजाब के युवाओं की जिंदगी नशा बर्बाद ना कर सके इसके लिए सरकार वह हर संभव कोशिश में लगी हुई है ताकि राज्य ड्रग फ्री बन सके। ऐसे में जनता की तरफ से भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब की मान सरकार के दिशा निर्देश पर ड्रग का खात्मा राज्य से पूरी तरह से हो सके इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। लेकिन इस सब के बीच न सिर्फ पंजाब पुलिस बल्कि जनता भी सरकार का साथ दे रही है और इस मुहिम को सफल बनाने में एकजुट है। ड्रग फ्री पंजाब को लेकर राज्य के लोगों ने कसम खाई और इस कैंपेन को सपोर्ट करने का वादा किया है। सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर कैबिनेट मिनिस्टर ने इस पहल के बारे में लोगों को जानकारी दी है। आइए जानते हैं डॉक्टर बलबीर सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा है।

ड्रग्स का कारोबार खत्म करने के लिए अडिग CM Bhagwant Mann

ड्रग्स का नामोंनिशान खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस हर दिन ऑपरेशन को अंजाम देने में पीछे नहीं हैं। जहां इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि कोने-कोने से ड्रग तस्करों को ढूंढ कर निकाला जाए और पंजाब से उनका सफाया हो सके। हर दिन तस्करों के साथ-साथ नशीली पदार्थों की बरामदगी हो रही है। वहीं नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले लोगों को नशा मुक्ति केंद्र पर भी भेजा जा रहा है। इस सबके बीच कैबिनेट मिनिस्टर ने बताया कि कैसे जानता भी सरकार को अपना सपोर्ट दिखा रही है।

पंजाब सरकार को जनता ने दिया इस तरह साथ

सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि “ड्रग-फ्री पंजाब का कॉन्सेप्ट, हर पंजाबी की मिली-जुली कोशिश। आज वार्ड नंबर 14 में ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ कैंपेन के तहत, मैंने अपने साथियों से बातचीत की और ड्रग्स को खत्म करने के लिए की जा रही कोशिशों के बारे में जानकारी शेयर की। इस मौके पर, सभी ने मिलकर ड्रग-फ्री पंजाब बनाने की कसम खाई और इस कैंपेन को सपोर्ट करने का वादा किया।”

ड्रग्स को खत्म करने के लिए अलग-अलग तरीके से पंजाब में मुहिम चलाई जा रही है और यह निश्चित तौर पर जनता के हित में बड़ा कदम है।

 

 

 

Exit mobile version