CM Bhagwant Mann के निर्देश पर पुलिस ने 500 जगहों पर छापे मारकर अपराधियों को दबोचा, देखें कैसे हाथ आई सफलता

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर्स को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही पंजाब सरकार की पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। आइए जानते हैं ऑपरेशन के 269वें दिन क्या अंजाम निकला है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर की वाट लगाने में पंजाब पुलिस पीछे नहीं है और हर दिन सरकार के दिशा निर्देश पर राज्य में लगातार ऑपरेशन जारी है। इस सबके बीच आखिर गैंगस्टर ते वार के 279वें दिन किस तरह से बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस दौरान आखिर पंजाब पुलिस एजीटीएफ के साथ मिलकर किस तरह से ऑपरेशन को अंजाम देने में जुटी हुई नजर आई। कार्रवाई जारी रखते हुए टारगेटेड जगह पर छापे मारे गए और इसका अंजाम निश्चित तौर पर शॉकिंग था। गैंगस्टर नेटवर्क का खात्मा पंजाब से पूरी तरह से हो सके इसके लिए सरकार लगातार अडिग है।

देखें कैसे मान सरकार के साथ पुलिस ने ऑपरेशन को दिया बड़ा अंजाम

सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर चलाए जा रहे गैंगस्टर ते वार के 269वें दिन पंजाब पुलिस ने 500 जगह पर छापे मारे। जहां से 207 लोगों की गिरफ्तारी बताई जा रही है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि दो घोषित अपराधी को पकड़ा गया है जिसके लिए लंबे समय से तलाश जारी रखा गया था। यह निश्चित तौर पर पुलिस की बड़ी सफलता है क्योंकि 500 जगह पर छापे मारने के बाद 207 लोगों की गिरफ्तारी बहुत बड़ी बात है जो अपराध को अंजाम दे रहे थे।

CM Bhagwant Mann की पुलिस का इस तरह साथ दे रही है जनता

कैंपेन को शुरू हुए 269 दिन हो चुके हैं और अब तक पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों पर हर दिन वार को जारी रखा है। जहां अब तक 78,842 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा जाता है कि पुलिस इस नेटवर्क को पूरी तरह से पंजाब से खत्म करने और एक सुरक्षित राज्य का वादा देने के लिए पूरी तरह से जुटीं हुई है। ऐसे में कोई भी लापरवाही ना बरती जाए इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। इतना ही नहीं पंजाब के आम लोग भी इस मुहिम में अपना साथ दे सकते हैं क्योंकि गुमनाम तरीके से पुलिस के साथ किसी भी जानकारी को शेयर किया जा सकता है।

 

 

 

Exit mobile version