---Advertisement---

क्या ऐसे करेंगे लोकतंत्र की रक्षा? SIR पर गलत पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर घिर गई INDIA ब्लॉक, स्पेलिंग एरर ने फीका किया गेम

INDIA Bloc Protest: संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने एकजुट होकर SIR के खिलाफ आवाज उठाई। हालांकि, एक स्पेलिंग एरर ने सारा गेम फीका कर दिया और इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन सवालों के घेरे में आ गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 24, 2025 1:16 अपराह्न

INDIA Bloc Protest
Follow Us
---Advertisement---

INDIA Bloc Protest: बिहार में जारी स्पेशल इंटेसिव रिवीजन के खिलाफ देश में घमासान का दौर छिड़ा है। बिहार विधानसभा में SIR के खिलाफ उठ रही आवाज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। इंडिया ब्लॉक प्रोटेस्ट के माध्यम से चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रहा है। कांग्रेस, सपा, राजद समेत अन्य तमाम विपक्षी दलों के सांसदों ने आज संसद के मकर द्वार पर SIR के खिलाफ आवाज उठाई। हालांकि, इस प्रदर्शन के दौरान गलत पोस्टर पर छपे एक स्पेलिंग एरर ने सारा गेम फीका कर दिया। लोकतंत्र की मात्रा गलत लिखकर INDIA Bloc Protest सवालों के घेरे में आ गया। सवाल उठे कि क्या ऐसे ही लोकतंत्र की रक्षा करेंगे? जब लोकतंत्र का सही उच्चारण न हो, उसकी मात्रा की गलत हो जाए, फिर तो मंसूबों पर सवाल उठने तय ही हैं।

SIR पर गलत पोस्टर के साथ INDIA Bloc Protest

संसद के मकर द्वार पर आज विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता जुटे। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और गौरव गोगोई समेत तमाम विपक्षी सांसदों की उपस्थिति में बिहार में जारी SIR के खिलाफ आवाज उठी। इंडिया ब्लॉक प्रोटेस्ट के दौरान लोकतंत्र की गलत मात्रा के साथ छपे पोस्टर ने सारा गेम खराब कर दिया। लोकतंत्र के बजाय ‘लोकतंतर पर वार’ का पोस्टर लिए विपक्षी सांसदों का आवाज उठाना हल्का पड़ गया। सोशल मीडिया पर INDIA Bloc Protest से जुड़ा ये वाकया अब सुर्खियों में है। सवाल उठ रहे हैं कि लोकतंत्र के गलत मात्रा के साथ आवाज उठाने वाले लोग भला कैसे इसकी रक्षा कर पाएंगे? इससे इतर भी कुछ अन्य सवाल हैं जो मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान हो रहे प्रदर्शन को लेकर उठ रहे हैं।

बिहार में जारी SIR के खिलाफ विपक्ष एकजुट

विधानसभा से लेकर लोकसभा, राज्यसभा तक में चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे स्पेशल इंटेसिव रिवीजन के खिलाफ गूंज सुनी जा सकती है। समूचा विपक्ष SIR के खिलाफ आवाज उठाकर चुनाव आयोग को निशाने पर ले रहा है। मतदाता सत्यापन से जुड़े इस अभियान को दमनकारी नीति बताते हुए तमाम विपक्षी सांसदों ने एकजुट होकर INDIA Bloc Protest को अंजाम दिया है। वहीं बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में SIR के खिलाफ आवाज उठ रही है। विपक्ष की मांग है कि मतदाता सत्यापन को खारिज कर पुराने मतदाता सूची पर ही चुनाव कराया जाए। यही वजह है कि लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026