---Advertisement---

International Yoga Day 2024: 7 योग आसन जिसे PM Modi देते है करने की सलाह, जानें डिटेल

International Yoga Day 2024: हमारे जीवन में योग, का बहुता ही ज्यादा महत्तव है। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 20, 2024 12:05 अपराह्न

International Yoga Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

International Yoga Day 2024: हमारे जीवन में योग, व्यायाम का बहुत ही ज्यादा महत्तव है। मालूम हो कि International Yoga Day 2024 21 जून को मनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आज जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे। वहीं वह कल डल झील के पास करीब 6 हजार लोगों के साथ योग करते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम से प्रधानमंत्री समूचे दुनिया को योग की अहमियत का संदेश देंगे। हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी योग को अपने जीवन में शामिल करने के लिए लोगों को वीडियो के माध्यम से जागरूक कर रहे है। चलिए आपको बताते है पीएम मोदी के 7 योग आसन जिनके बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से जानकारी दी है।

शशांकासन

इस आसन को करते समय आपकी स्थिति खरगोस जैसी हो जाती है इसलिए इसे शशांकासन कहते है।

फायदे – इस आसन के नियमित अभ्यास करने से कब्ज से राहत दिलाता है, पीठ के दर्द में आराम मिलता है। गठिया के दर्द से लोगों को राहत मिलती है।

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन को ऊँट मुद्रा योग भी कहते है। इसलिए इसे उष्ट्रासन कहते है।

फायदें – उष्ट्रासन पीठ और गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाने के साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है। इसके अलावा यह बीपी को भी सामान्य रखने में मदद करता है।

भद्रासन

भद्रासन, जिसे तितली आसन या भद्र आसन के नाम से भी जाना जाता है, एक आरामदायक आसन है जिसमें पैरों के तलवों को एक साथ रखकर तथा घुटनों को बगल में मोड़कर बैठा जाता है।

फायदे – भद्रासन का अभ्यास जोड़ों को मजबूत बनाता है और घुटने के दर्द को कम करता है। यह पेट की तकलीफों को दूर रखने में भी मददगार है।

पादहस्तासन

पादहस्तासन सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं में से एक है। पादहस्तासन” को उत्तानासन भी कहा जाता है।

फायदे – इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास करने पर रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है, मासिक धर्म में राहत दिलाता है, चक्कर आना, पेट में सूजन को भी खत्म करता है।

चक्रासन

चक्रासन एक बेहतरीन योगआसन है, जिसे अग्रेजी में व्हील पोज योगा भी कहा जाता है।

फायदे – चक्रासन का नियमित अभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत मददगार है। यह हृदय को सेहतमंद रखता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है।

त्रिकोणासन

त्रिकोणासन उन आसनों में से एक है जिसका सामना आप कई आधुनिक योग कक्षाओं में कर सकते हैं।

फायदे – त्रिकोणासन का अभ्यास जहां पीठ और कंधे को मजबूती देता है, वहीं एकाग्रता बढ़ाने में भी यह काफी मददगार है।

ताड़ासन

ताड़ासन का अर्थ ताड़ के पेड़ से है और आसन का अर्थ योग आसन से है।

फायदे – ताड़ासन का नियमित अभ्यास बहुत फायदेमंद है। इससे जहां शरीर को ज्यादा ताकत मिलती है, वहीं संतुलन बनाना भी आसान हो जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026