---Advertisement---

Fuel Crisis: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच क्या गहराया ईंधन संकट? पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार देख HPCL, BPCL का बयान जारी, जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध के बीच क्या भारत में Fuel Crisis का संकट गहरा रहा है? सोशल मीडिया पर चल रहे दावों के बीच HPCL, BPCL ने आधिकारिक बयान जारी कर प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 6, 2026 6:04 अपराह्न

Fuel Crisis
Follow Us
---Advertisement---

Fuel Crisis: ईरान पर इजरायली-अमेरिकी हमलों ने कच्चा तेल आयात को प्रभावित जरूर किया है। हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि देश में ईंधन संकट गहरा गया हो। इसी बीच एक दावा सामने आया जिसमें भारत में फ्यूल क्राइसिस होने की बात कही गई। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब हो-हल्ला मचा।

दावा किया गया कि देश में पेट्रोल-डीजल का भंडार संकट में है। इस दावे के बीच पहले पीआईबी ने फैक्ट चेक कर इसे फर्जी करार दिया। अब उसी क्रम में इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। ऐसे में लोग कंपनियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया देख अपने मन में उपज रहे सवालों का जवाब पा सकते हैं।

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में ईंधन संकट गहराने का दावा!

पीआईबी फैक्ट चेक के आधिकारिक हैंडल से उस दावे को फर्जी करार दिया गया है जिसमें भारत में ईंधन संकट गहराने का जिक्र है। सरकार की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि “देश में कच्चे तेल और पेट्रोल, डीजल और एटीएफ सहित प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है, जिससे मध्य पूर्व से उत्पन्न होने वाली अल्पकालिक समस्याओं का निदान किया जा सके।”

साथ ही ये भी बताया गया है कि “भारतीय ऊर्जा कंपनियों के पास ऐसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत उपलब्ध है, जो होर्मुज स्ट्रेट से होकर नहीं गुजरते, जिससे संभावित अस्थायी आपूर्ति बाधाओं से निपटने में मदद मिल सकती है। पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति और स्टॉक की स्थिति पर निरंतर नज़र रखने के लिए मंत्रालय द्वारा 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।” ऐसे में ये दावा करना कि भारत में ईंधन संकट गहरा रहा है, पूर्णत: फर्जी है।

HPCL के साथ BPCL ने भी जारी किया गया बयान!

ईंधन संकट गहराने से जुड़े दावे को लेकर एचपीसीएल के साथ बीपीसीएल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

बीपीसीएल की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि “कुछ जगहों पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही है। BPCL पूरी तरह परिचालन में है और निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें, पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।”

फ्यूल क्राइसिस से जुड़े दावे के संदर्भ में एचपीसीएल का कहना है कि “देशभर में ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी के पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं तथा आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है। एचपीसीएल अपने पूरे रिटेल नेटवर्क के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी से अनुरोध है कि घबराहट में पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।”

ये दर्शाता है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध का कोई असर भारत पर नहीं है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

Rashifal 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Rain Alert 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

कल का मौसम 7 March 2026

मार्च 6, 2026