---Advertisement---

क्या पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों का बचाव कर रहे P Chidambaram? BJP के आरोपों पर पूर्व गृह मंत्री का पलटवार, जानें क्या कहा?

दी क्विंट को दिए एक साक्षात्कर में P Chidambaram ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के लिए ऐसा बयान दिया है जिसके बाद बीजेपी उन पर हमलावर है। बयान को लेकर उठते तमाम सवालों के बीच पी चिदंबरम की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 28, 2025 3:05 अपराह्न

P Chidambaram
Follow Us
---Advertisement---

P Chidambaram: देश के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे पी चिदंबरम अपनी एक टिप्पणी को लेकर घिर गए हैं जिसके तार पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ रहे हैं। दरअसल, दी क्विंट को दिए गए एक साक्षात्कार में देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने बड़ी बात कह दी। दावे के मुताबिक पूर्व मंत्री ने कहा कि आप यह क्यों मानते हैं कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकी पाकिस्तान से आए थे? P Chidambaram के इस कथन को लेकर बीजेपी उन पर हमलावर है। सत्तारुढ़ दल की प्रतिक्रिया देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि क्या पी चिदंबरम पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों का बचाव कर रहे हैं? तमाम उठते सवालों और बीजेपी के आरोपों पर पूर्व गृह मंत्री ने पलटवार किया है और आंशिक सफाई दी है।

पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को लेकर ये क्या बोल गए P Chidambaram?

दी क्विंट को दिए साक्षात्कार में पी चिदंबरम ने कई मोर्चों पर खुलकर अपना पक्ष रखा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि “पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का कोई सबूत नहीं है, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। आप यह क्यों मानते हैं कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे?” P Chidambaram द्वारा कही गई ये बातें अब सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं और इसको लेकर जमकर सवाल उठ रहे हैं।

बीजेपी की ओर से आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने गंभीर बातें करते हुए कहा है कि “क्या उन्होंने (एनआईए) आतंकवादियों की पहचान की है या वे कहाँ से आए हैं? जहाँ तक हम जानते हैं, वे स्थानीय आतंकवादी हो सकते हैं। आप यह क्यों मान रहे हैं कि वे पाकिस्तान से आए थे? इसका कोई सबूत नहीं है। एक बार फिर, कांग्रेस पाकिस्तान को क्लीन चिट देने के लिए दौड़ पड़ी है। इस बार पहलगाम आतंकी हमले के बाद। कांग्रेस हमेशा हमेशा दुश्मन की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।” अमित मालवीय के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी P Chidambaram को कटगरे में खड़ा करते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं।

आरोपों पर पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम का पलटवार

चौतरफा घिरने के बाद पूर्व मंत्री पी चिदंबरम ने सभी सवाल उठाने वालों को जवाब दिया है। कांग्रेस नेता ने एक्स पोस्ट जारी कर लिखा है कि “ट्रोल कई तरह के होते हैं और गलत सूचना फैलाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। सबसे बुरा ट्रोल वह होता है जो पूरा रिकॉर्ड किया हुआ इंटरव्यू दबा देता है, दो वाक्यों को हटा देता है, कुछ शब्दों को म्यूट कर देता है और वक्ता को काले रंग में रंग देता है।” P Chidambaram ने लोगों से जी क्विंट को दिए गए साक्षात्कार का पूरा अंश देखने और फिर मूल्यांकव कर सवाल उठाने की नसीहत दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 10, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 10, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 10, 2026