---Advertisement---

ISRO: America, China के बाद भारत ने अंतरिक्ष में लहराया परचम, SpaDeX मिशन सफलतापूर्वक पूरा होने पर PM Modi ने सराहा; जानें डिटेल

ISRO: अंतिरक्ष में एक बार फिर भारत ने नया कीर्तिमान हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है, जो इसरो के बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 16, 2025 12:28 अपराह्न

ISRO
Follow Us
---Advertisement---

ISRO: भारत लगातार अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। सबसे खास बात यह है कि America, China, Russia के बाद भारत यह कीर्तिमान हासिल करने वाला चौथा देश है। आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही इसरो ने अंतरिक्ष में इसरो ने डॉकिंग के ट्रायल के दौरान दोनों सैलाइट को तीन मीटर से भी कम दूरी पर लाकर वापिस सुरक्षित स्थान तक पहुंचा दिया था। वहीं आज इसरो ने SpaDeX मिशन को सफलतापूर्व लॉन्च कर दिया। इस जानकारी खुद इसरो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी है।

America, China के बाद भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास

आपको बता दें कि ISRO द्वारा SpaDeX मिशन को सफलतापूर्वक करने के बाद अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चौथा देश बन गया है, जिसने यह कीर्तिमान हासिल किया है। बता दें कि स्पाडेक्स का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा पर भारतीय मिशन, चंद्रमा से नमूने वापस लाना, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण और संचालन आदि को लेकर बेहद महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि ISRO ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

ISRO ने SpaDeX मिशन सफलतापूर्वक पूरा होने पर दी जानकारी

बता दें कि ISRO ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “डॉकिंग सफलता अंतरिक्ष यान की डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई! एक ऐतिहासिक क्षण आइए SpaDeX डॉकिंग प्रक्रिया पर चलें। 15 मीटर से 3 मीटर होल्ड पॉइंट तक की पैंतरेबाज़ी पूरी हो गई। डॉकिंग की शुरुआत सटीकता के साथ की गई,

जिससे अंतरिक्ष यान को पकड़ने में सफलता मिली। प्रत्यावर्तन सुचारू रूप से पूरा हुआ, इसके बाद स्थिरता के लिए कठोरीकरण किया गया। डॉकिंग सफलतापूर्वक पूर्ण हुई। भारत सफल स्पेस डॉकिंग हासिल करने वाला चौथा देश बन गया। पूरी टीम को बधाई! भारत को बधाई!

PM Modi ने ISRO को दी बधाई

पीएम मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “हमारे वैज्ञानिकों को बधाई इसरो और उपग्रहों के अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए संपूर्ण अंतरिक्ष बिरादरी को धन्यवाद।

यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है”। गौरतलब है कि इसरो की लगातार बढ़ रही ताकत भारत के लिए एक गर्व की बात है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026