---Advertisement---

ISRO ने रचा एक और कीर्तिमान! फ्यूल सेल फ्लाइट परीक्षण उड़ान सफल; जानें डिटेल

ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आए दिनों सफलता के नए कसीदे गढ़ता नजर आ रहा है। इसके तहत इसरो द्वारा तमाम अंतरिक्ष मिशन की तैयारी कर उसे अंजाम भी दिया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 5, 2024 12:40 अपराह्न

ISRO
Follow Us
---Advertisement---

ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आए दिनों सफलता के नए कसीदे गढ़ता नजर आ रहा है। इसके तहत इसरो द्वारा तमाम अंतरिक्ष मिशन की तैयारी कर उसे अंजाम भी दिया जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी कुशलता के बल पर नए साल की शुरुआत में भी एक कीर्तिमान रच दिया है। जानकारी के अनुसार इसरो ने आज फ्यूल सेल फ्लाइट का सफल परीक्षण किया जिसकी जानकारी संगठन के आधिकारिक हैंडल से साझा की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि है कि वर्ष 2024 भी भारत के लिए बेहद खास होगा और इस दौरान कई ऐतिहासिक मिशन को अंजाम दिया जाएगा।

ISRO ने रचा कीर्तिमान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज फ्यूल सेल फ्लाइट परीक्षण उड़ान की सफलता के साथ ही एक और कीर्तिमान रच दिया है। इसरो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज पीएसएलवी-सी58 के प्लेटफॉर्म, पीओईएम3 पर 100 डब्ल्यू श्रेणी के पॉलिमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन ईंधन सेल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया गया है। इस परीक्षण के बाद दावा किया जा रहा है कि अब आगामी मिशनों को इससे शक्ति मिलेगी और पानी के उत्सर्जन के साथ अंतरिक्ष आवासों में भविष्य में बिजली उत्पादन करने में मदद मिलेगी। इसरो की ओर से टये भी स्पष्ट किया गया है कि ईंधन सेल अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक आदर्श ऊर्जा स्रोत है क्योंकि यह बिजली और शुद्ध पानी प्रदान करते है।

नए कीर्तिमान रच रहा ISRO

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के लिए आगामी वर्ष खास होने के साथ बीते कुछ वर्ष भी बेहद अहम रहे हैं। इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी कुशलता के बल पर लगातार कई अंतरिक्ष मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इसमें आदित्य-एल-1 के साथ चंद्रयान मिशन का नाम भी शामिल है। इसरो अब एक बार फिर नए साल में नई उर्जा के साथ कीर्तिमान रचने की तैयारी में जुट गया है जिससे की कीर्तिमान रचने का ये क्रम बरकरार रह सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026