---Advertisement---

N Valarmathi: हमेशा के लिए खामोश हुई ISRO वैज्ञानिक वलारमथी मैडम की आवाज, अपने Voice में काउंटडाउन कर चंद्रयान-3 को किया था विदा

ISRO Scientist Passes Away:: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय उल्टी गिनती लगाने वाली वैज्ञानिक वलारमथी का निधन हो गया है। अब वह हमारे बीच नहीं रही है। शनिवार को चेन्नई में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उनका इस तरह चले जाना इसरो और भारत के लिए किसी बड़ी क्षति से कम नहीं है। वहीं वलारमथी के निधन पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक वेंकटकृष्ण ने दुख जताया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2023 10:08 पूर्वाह्न

N Valarmathi
Follow Us
---Advertisement---

ISRO Scientist Passes Away: चंद्रयान-3 के जरिए भारत ने चंद्रमा पर अपनी जगह बना ली है। यह खबर भारतवासियों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है जिसकी जानकारी खुद इसरो ने शनिवार को दी कि रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर पूरी तरह स्लीप मोड में है। लेकिन इस सबके बीच एक बड़ी दुखभरी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ‘चंद्रयान 3’ मिशन की अहम सदस्य रही एन वलारमथी अब इस दुनिया में नहीं रही। चंद्रयान 3 को विदा करने वाली यह वैज्ञानिक हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गई है। मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक के चलते वलारमथी का निधन हो गया है। निश्चित तौर पर यह इसरो और भारत के लिए किसी क्षति से कम नहीं है।

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर वेंकटकृष्ण ने जताया दुख

रिपोर्ट के मुताबिक वलारमथी तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली थी जो शनिवार शाम को इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ गई। इस दुख की घड़ी पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर वेंकटकृष्ण ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उल्टी गिनती में वलारमथी मैडम की आवाज नहीं होगी। चंद्रयान-3 उनकी अंतिम उल्टी गिनती की घोषणा थी। एक और अप्रत्याशित निधन। बहुत दुख हो रहा है। प्रणाम।”

देश के पहले स्वदेशी रडार इमेजिंग सैटेलाइट RISAT की परियोजना निदेशक थी वलारमथी

वहीं इस मंजे हुए वैज्ञानिक के चले जाने के बाद इसरो ने भी इस पर दुख व्यक्त किया है। बता दें कि ‘चंद्रयान 3’ की लांचिंग के समय काउंटडाउन की गिनती वलारमथी ने लगाई थी। वही वह देश के पहले स्वदेशी रडार इमेजिंग सैटेलाइट RISAT की परियोजना निदेशक भी रह चुकी है। गौरतलब है कि 23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान को श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। जहां चंद्रयान ने भारत के लिए इतिहास रच दिया है और दक्षिणी धूप पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। ऐसे में वलारमथी का निधन भारतवासियों के लिए झटका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026