---Advertisement---

JAC 10th Result Date 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी! जल्दी सेव कर लें ये लिंक…तुरंत दिख जाएगी मार्कशीट

JAC 10th Result Date 2025: अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 अब जारी होने के लिए तैयार है। जिसको लेकर सूत्रों से कहा जा रहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल सोमवार के बाद कभी भी झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मई 19, 2025 9:32 पूर्वाह्न | Updated: मई 19, 2025 10:32 पूर्वाह्न

JAC 10th Result Date 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

JAC 10th Result Date 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 अब किसी भी दिन या किसी भी समय जारी किया जा सकता है। JAC 10वीं रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया जाएगा। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 अब जारी होने के लिए तैयार है। जिसको लेकर सूत्रों से कहा जा रहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल सोमवार के बाद कभी भी झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। इसकी तारीखों की अधिसूचना जल्द जेएसी की ओर से जारी होने की उम्मीद है।

JAC 10th Result Date 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी?

आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से JAC 10th Result Date 2025 पर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे झारखंड बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या JAC के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए रखें। वहीं, JAC 10वीं रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए आप यहां भी नजर रख सकते हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल 2024 में झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल 2024 को सुबह 11:30 बजे जारी किया गया था। इसके अनुसार अगर बात करें तो JAC ने अभी तक कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी करने में 1 महीने की देरी की है। हालांकि हाल ही में झारखंड बोर्ड ने कक्षा 9वीं का रिजल्ट घोषित कर छात्रों को बड़ा संदेश दिया है कि वे अगली कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी करेंगे। अब लाखों छात्र Jharkhand Board Class 10th Result 2025 के ताजा अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट कैसे देखें?

मालूम हो कि झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल की किसी भी आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in या jharresults.nic.in पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के साथ ही छात्र इन साइट्स के जरिए मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे। आइए अब जानते हैं, रिजल्ट जारी होने के बाद आप JAC 10th Result 2025 Link के जरिए झारखंड बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक कर पाएंगे, यह जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर विजिट करें।

  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।

  • नाम, रोल नंबर समेत अन्य जरुरी जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।

  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा।

  • अंत में रिजल्ट डाउनलोड कर एक प्रिंट कॉपी लेकर रख लें।

ये भी पढ़ें: UP Board Compartment Exam 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में फेल हो गए हैं आप! पास होने के लिए दें कंपार्टमेंट परीक्षा, यहां से तुरंत करें आवेदन

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026