DNP India Hindi

JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट होगा जारी! यहां से कर पाएंगे चेक, देखें डिटेल्स

JAC 12th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

JAC 12th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार अभी भी जारी है। छात्र लंबे समय से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगा। हालांकि, तमाम अटकलों के बावजूद JAC 12th Result 2025 के प्रकाशन को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक JAC 12वीं रिजल्ट 2025, 31 मई तक जारी किया जा सकता है। इसे लेकर बोर्ड की ओर से जल्द ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

JAC 12th Result 2025 कब आएगा?

आपको बता दें कि इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। जिसमें 344822 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। हालांकि, ये सभी छात्र इन परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। अब उम्मीद है कि झारखंड बोर्ड द्वारा इसे इस महीने की आखिरी तारीख यानी कल Jharkhand Board Intermediate Result 2025 जारी किया जा सकता है। जिसकी चर्चा विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में देखने को मिल रही है। मालूम हो कि रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट – jac.jharkhand.gov.in पर देख सकेंगे। Jharkhand Board Academic Council आधिकारिक वेबसाइट के जरिए JAC Class12th result 2025 चेक करने की प्रक्रिया नीचे बताई जा रही है। इसे ध्यान से देखें। ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से अपना परीक्षा परिणाम देख सकें।

Jharkhand Board 12th Result 2025 कैसे चेक करें?

ये भी पढ़ें: PMJAY: अब इन प्राइवेट अस्पतालों में बिना पैसे के हो रहा इलाज, 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री, जानें प्रक्रिया

Exit mobile version