Jairam Ramesh: अयोध्या के राम मंदिर के चंदे में हुई कथित गड़बड़ी और चोरी को लेकर लगातार विवादों का दौर जारी है। कथित तौर पर 2 से 7 करोड़ रुपए का चढ़ावा गायब किया गया है। इसे लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं इस सब के बीच अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए तीखा सवाल करते हुए दिखे हैं। यह जाहिर तौर पर चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर कांग्रेस नेता ने क्या कहा और किस तरह से अपनी बात बेबाबी से रखे हैं।
Jairam Ramesh ने चंदा चोरी, आस्था धोखा बताकर क्या किया सवाल
चंदा चोरी, आस्था धोखा
अयोध्या के भगवान श्री राम मंदिर में भाजपा-आरएसएस द्वारा सुनियोजित तरीके से की गई चंदा चोरी और जनता के विश्वास के साथ हुए धोखे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की रहस्यमयी चुप्पी आखिर क्या दर्शाती है? वे चंदा चोरों की मदद पर क्यों उतारू हैं?
देश सवाल पूछ… pic.twitter.com/4rvf2SBCVG
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) July 13, 2026
दरअसल जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक पोस्ट में कहा, “चंदा चोरी, आस्था धोखा अयोध्या के भगवान श्री राम मंदिर में भाजपा-आरएसएस द्वारा सुनियोजित तरीके से की गई चंदा चोरी और जनता के विश्वास के साथ हुए धोखे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की रहस्यमयी चुप्पी आखिर क्या दर्शाती है? वे चंदा चोरों की मदद पर क्यों उतारू हैं? देश सवाल पूछ रहा है कि भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का दावा करने वाले प्रधानमंत्री इस गंभीर मुद्दे पर पिछले एक महीने से मौन क्यों है?”
राम मंदिर चंदा चोरी आरोपियों को सजा को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता
वहीं इतने पर ही कांग्रेस नेता यही नहीं रुकते हैं और जयराम रमेश ने आगे कहा, “जनता इस विश्वासघात के लिए उनसे जवाब मांग रही है। प्रधानमंत्री जी, मौन तोड़िए, जवाब दीजिए देशवासियों की आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर बीते चार दिनों में कांग्रेस नेताओं ने देशभर के विभिन्न शहरों में 50 पत्रकार वार्ताएं कर प्रधानमंत्री से जवाब मांगा और असली गुनहगारों को जेल की सलाखों के पीछे डालने की मांग की।”
गौरतलब है कि राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर मामला सोशल मीडिया पर लगातार तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। जहां कथित तौर पर मंदिर प्रशासन में काम करने वाले लोगों के द्वारा ही चढावे की चोरी की बात की जा रही है। आरोप लगाया जा रहा है कि न सिर्फ नगद बल्कि सोने और चांदी को भी गायब किया गया। इसे लेकर लगातार जांच चालू है तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस पर बहस का दौर जारी है।
