---Advertisement---

Jammu Kashmir News: 5-आतंकियों की मौत से बौखलाए पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन, जवान समेत कई लोग घायल

Jammu Kashmir News: पाकिस्तान ने नापाक साजिश को दिया अंजाम, अनरिया सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 27, 2023 10:57 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jammu Kashmir News: पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है बता दें कि पाकिस्तान ने गुरुवार की रात में जम्मू के अंतरिया सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के पोस्ट पर गोलीबारी की एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार भारतीय जवान इसका मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। बीएसएफ ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से यह सीजफायर फायर का उल्लंघन गुरुवार रात 8 बजे के करीब किया गया है। फिलहाल अभी भी दोनों तरफ से फायरिंग चल रही है।

बीएसएफ की पोस्ट पर मोर्टार से किया अटैक

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान बीएसएफ की एक पोस्ट पर मोर्टार अटैक भी किया है। हालांकि वह दीवार में ही फंसा रह गया। जम्मू में पांच भारतीय चौकियों पर पार्क सैनिकों ने गोलीबारी की है। जिसमें एक बीएसएफ जवान और चार नागरिक घायल हो गए हैं। पाकिस्तान की तरफ से 9 दिनों में यह दूसरा सीजफायर उल्लंघन है। बता दें कि 17 अक्टूबर को अनरिया सेक्टर में ही पाकिस्तान रेंजर्स ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की थी। जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।

अनरिया में फायरिंग के बाद 50 से ज्यादा लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा। उन सभी लोगों को जवानों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा, लोग आधी रात को भी जग रहे और डरे हुए थे। लगातार पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है और मोर्टार दागे जा रहे हैं। जान बचाने के लिए जवानों की तरफ से राहत शिविर भी लगाए गए हैं। मैं लोगों को सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है।

कुपवाड़ा जिले में LOC पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश की


बता दें कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर सुरक्षा बलों ने गुरुवार को घुसपैठ की कोशिश की, जोकि नाकाम रही। क्योंकि जवानों ने उनकी कोशिशें को नाकाम करते हुए उन सभी आतंकवादियों को मार गिराया। वहीं पाकिस्तान रेंजर की तरफ से जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी गोलीबारी की गई। जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया। पाकिस्तान रेंजर ने गुरुवार रात जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। अधिकारी ने कहा कि भारतीय जवान इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

बीएसएफ ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से गोलीबारी रात लगभग आठ बजे शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान उचित जवाब दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक, गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया है। वहीं कुछ नागरिकों के घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने 5 आतंकवादियों को मुड़भेड़ में मार गिराया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 June 2026

मई 31, 2026

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

Anurag Dhanda

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026