---Advertisement---

पहली बार 10 दिन के लिए CM, फिर 5-5 महीने का दो कार्यकाल! दिशोम गुरु Shibu Soren के निधन से पसरा मातम; कई दिग्गजों ने जताया शोक

दिशोम गुरु के नाम से विख्यात Shibu Soren अब इस दुनिया में नहीं रहे। 81 वर्ष की उम्र में आज यानी 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। शिबू सोरेन के निधन की खबर सामने आने के साथ ही कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 4, 2025 11:05 पूर्वाह्न

Shibu Soren
Follow Us
---Advertisement---

Shibu Soren: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक रहे शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे। 81 वर्ष की उम्र में झारखंड के सीएम रहे शिबू सोरेन ने आज अंतिम सांस ली। लंबी बिमारी से ग्रसित दिशोम गुरु सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। अंतत: आज 4 अगस्त, 2025 को प्रांत: 8:48 पर उनका निधन हुआ है। झारखंड के लिए जमीनी लड़ाई लड़ने वाले Shibu Soren के निधन की खबर सामने आते ही संपूर्ण देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत देश के तमाम अन्य नेताओं ने दिशोम गुरु को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है। बता दें कि Shibu Soren तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बतौर CM उनका पहला कार्यकाल 10 दिनों का था। इसके बाद वो फिर 2008 और 2009 में 5-5 महीने के लिए दो बार मुख्यमंत्री बने थे।

दिशोम गुरु Shibu Soren के निधन पर पसरा मातम!

झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आज शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दिशोम गुरु के नाम से चर्चित रहे शिबू सोरेन अब दुनिया में नहीं रहे। 4 अगस्त, यानी आज ही उन्होंने अंतिम सांस ली है। तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन के निधन की खबर सामने आने के साथ ही कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, लालू यादव, अखिलेश यादव समेत तमाम दिग्गजों ने Shibu Soren के निधन को बेहद दुखद बताया है। सभी नेताओं ने प्रार्थना की है कि इश्वर शिबू सोरेन की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।

तीन बार झारखंड की सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे थे दिशोम गुरु शिबू सोरेन

मालूम को झारखंड राज्य की स्थापना के लिए लड़ाई लड़ने वालों की कतार में दिशोम गुरु नेतृत्वकर्ता थे। सन् 1973 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का गठन कर दिशोम गुरु ने बिहार से झारखंड को अलग करने की मांग उठाई। Shibu Soren और उनके साथियों ने लंबी लड़ाई लड़ी और अंतत: 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य का गठन हुआ। झारखंड के लिए जमीनी लड़ाई लड़ने वाले शिबू सोरेन तीन बार सूबे की सत्ता में शीर्ष तक पहुंचे।

पहली बार 2 मार्च 2005 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, महज कुछ ही दिनों बाद 11 मार्च 2005 को ही उनका इस्तीफा हो गया। इसके बाद फिर Shibu Soren का संघर्ष शुरू हुआ और उन्होंने अंतत: सफलता हासिल कर 2008 से 2009 और फिर 2009 से 2010 तक दो बार 5-5 महीने के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद शिबू सोरेने के पुत्र हेमंत सोरेन सक्रिय राजनीति में आए और अभी झारखंड के 7वें मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026