Jharkhand News: ज्ञानेश कुमार को कुर्सी से हटाने और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर इंडिया गठबंधन के द्वारा रैली का आयोजन किया गया। 1 नवंबर को अपनी मांग पर अडिग होकर दिल्ली में प्रदर्शन जारी है। वहीं इस सबके बीच बीते दिन विपक्ष गठबंधन के कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन भी शिरकत करते हुए नजर आए जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि आखिर किन मुद्दों पर मीटिंग में बात हुई और क्यों यह खास रहा। जहां सीएम की तरफ से यह भी कहा गया कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है।
इंडिया गठबंधन की मीटिंग को लेकर क्या बोले सीएम हेमंत
आज नई दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दौरान विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने SIR के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों तथा मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया।
चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और चुनाव आयोग की जवाबदेही लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 31, 2026
सीएम हेमंत सोरेन ने इसे लेकर कई तस्वीरों को शेयर करते हुए x प्लेटफार्म पर कहा, “आज नई दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दौरान विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने SIR के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों तथा मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और चुनाव आयोग की जवाबदेही लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक है।”
SIR मुझे को लेकर आखिर क्या बोले झारखंड के मुख्यमंत्री
वहीं मीडिया से बात करने के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि, “आज जो योजना थी, वह पूरी हुई; चुनाव आयोग पर लगे आरोपों पर बड़ी चर्चा हुई। SIR के नाम पर आम जनता के वोट के आधिकार को खत्म करने के सुनियोजित कार्यक्रम पर विराम कैसे लगे इसपर चर्चा हुई।”
क्यों इंडिया गठबंधन की तरफ से आवाज है बुलंद
ज्ञानेश कुमार इस्तीफा और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर लगातार विपक्ष अपनी आवाज बुलंद करने में पीछे नहीं हैं। ऐसे में सीएम हेमंत सोरेन भी लोकतंत्र और वोट की रक्षा को लेकर बात करते हुए दिखे। विपक्ष आम जनता के वोट के अधिकार को बचाने की दिशा में लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी प्रियंका गांधी के साथ तस्वीरें शेयर की जहां वह मीटिंग में शिरकत करते हुए नजर आए। फिलहाल विपक्ष की तरफ से रैली जारी है।
