---Advertisement---

Jharkhand News: युवाओं को सीएम हेमंत सोरेन ने बताया ‘राज्य की सबसे बड़ी ताकत’, उच्च और तकनीकी शिक्षा को लेकर इस तरह हैं प्रतिबद्ध

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन के राज्य में युवाओं के भविष्य और उनके सपने को लेकर हाई लेवल मीटिंग की गई। इस दौरान किन मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बारे में खुद मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2026 4:30 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: किसी भी राज्य के युवा को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सरकार की तरफ से उनकी प्राथमिकताओं और भविष्य के अवसरों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इसकी जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरों को भी शेयर की है और कैप्शन में युवाओं के भविष्य की तैयारी की जानकारी देते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं आखिर इस हाई लेवल समीक्षा बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई और इसका झारखंड के युवाओं से क्या कनेक्शन है। यह सच है कि झारखंड में सरकार की तरफ से आवश्यक सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है। ऐसे में उच्च तकनीकी शिक्षा को तवज्जो देने के लिए क्या है प्लानिंग। इस बारे में लोगों से चर्चा करते दिखे।

विद्यार्थियों के लिए क्या है Jharkhand News

झारखंड न्यूज़ में बात करें सीएम हेमंत सोरेन के समीक्षा बैठक की तो इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। जहां उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की है। इसके साथ ही सीएम ने लिखा, “आज उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा कई दिशा-निर्देश दिए।युवा हमारे राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमारी प्राथमिकता है कि उन्हें ऐसी गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और मार्केट-ओरिएंटेड शिक्षा मिले, जो उन्हें भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करे।” युवाओं के भविष्य को संभालने की कदम में यह मीटिंग काफी खास रहा।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को अधिक सशक्त बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन किस तरह कर रहे काम

इसके साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने आगे लिखा कि “बैठक में कई निर्देशों के साथ-साथ विभाग को यह भी निर्देश दिया कि Jharkhand State University Service Commission से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि रिक्त पदों पर समयबद्ध नियुक्तियां हो सकें। साथ ही, राज्य के महाविद्यालयों को उनकी रैंकिंग के आधार पर श्रेणीबद्ध कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करें। हमारी सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को अधिक सशक्त, आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।”

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026