Jharkhand News: मानसून के दौरान अपनी प्राकृतिक सुंदरता सांस्कृतिक धरोहर और प्राचीन परंपराओं के लिए देश और दुनिया में झारखंड की अपनी एक पहचान है। यहां इस संस्कृति को एक मंच पर लाने के लिए झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा जोहार मानसून रेनफेस्ट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस आयोजन में अलग-अलग तड़का लगाया जाएगा जो मानसून के सुहाने मौसम में राज्य की कला, संगीत, खान-पान और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के साथ-साथ इसकी संस्कृति से लोगों को जुड़ना है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो निश्चित तौर पर राज्य की संस्कृति को दिखाने के लिए काफी है।
जोहार मानसून रेनफेस्ट 2026 का कब हो रहा शानदार आयोजन
Dear Monsoon, we’re ready.
Three days of celebrating Jharkhand through its culture, local flavours, live rhythms, handmade treasures and stories worth taking home.
Join us at Johar Monsoon Rainfest 2026, from 8–10 September at Morabadi Ground, Ranchi.@HemantSorenJMM pic.twitter.com/U6WIJDUEvh— Jharkhand Tourism (@VisitJharkhand) September 5, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री की तरफ से इसका आयोजन किया जा रहा है राज्य के टूरिज्म डिपार्टमेंट की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई जहां बताया गया कि “प्रिय मॉनसून, हम तैयार हैं। झारखंड की संस्कृति, स्थानीय स्वाद, लाइव संगीत, हाथ से बनी खास चीज़ों और घर ले जाने लायक कहानियों के ज़रिए झारखंड का जश्न मनाने के लिए तीन दिन। रांची के मोराबादी ग्राउंड में 8 से 10 सितंबर तक होने वाले ‘जोहार मॉनसून रेनफ़ेस्ट 2026’ में हमारे साथ शामिल हों।
कैसे जोहार मानसून रेनफेस्ट 2026 में बन सकता है आगंतुकों के लिए खास
बता दे कि झारखंड में जोहार मानसून रेनफेस्ट 2026 उत्सव आगंतुको के लिए काफी खास होने वाला है जहां उन्हें लजीज पकवानों से लेकर झारखंड के परंपरा, संस्कृति का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा जहां अलग-अलग खानपान की चीजों के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और संगीत के साथ भी स्थानीय कलाकार और संगीतकार दर्शकों को मंत्र मुक्त करने वाले हैं। हाथ से बनी हुई चीजों के स्टॉल अलग से लगाए जाएंगे जिन्हें आने वाले सभी पर्यटक खरीद सकते हैं। जाहिर तौर पर लोगों को झारखंड की संस्कृति को करीब से समझने का मौका मिल सकता है। यह कहीं ना कहीं राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कारगर साबित हो सकता है।
