---Advertisement---

Jharkhand News: 3 महीने में प्रशिक्षण के बाद नौकरी नहीं तो युवाओं को सरकार देती है आर्थिक मदद, जानिए क्या है मुख्यमंत्री सारथी योजना

Jharkhand News: क्या है मुख्यमंत्री सारथी योजना जिससे लोगों को फायदा मिल रहा है और इसने युवाओं को एक सहारा देने का काम किया है। जानिए पूरी डिटेल्स और इसका लाभ कैसे उठाया जा सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2026 5:44 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन की तरफ से मुख्यमंत्री सारथी योजना चलाया जा रहा है जो निश्चित तौर पर वहां के लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। इस स्कीम मिशन के तहत युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। जहां प्रशिक्षण के बाद 3 महीने के भीतर रोजगार प्रदान करने की भी बात की जाती है। अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो इसके तहत भत्ते का प्रावधान है। जानिए आखिर क्या है झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना जिसके जरिए मुख्यमंत्री लोगों का सहारा बने हुए हैं।

Jharkhand News में जानें क्या है मुख्यमंत्री सारथी योजना

जहां तक झारखंड न्यूज़ में मुख्यमंत्री सारथी योजना की बात करें तो बताया जाता है कि इस स्किल मिशन के तहत युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं अगर यहां आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं है तो प्रशिक्षण लेने के लिए युवाओं को 1000 रुपए यात्रा भत्ता के तौर पर भी दिया जाता है। प्रशिक्षण की अवधि 3 महीने की है और ऐसे में अगर इस दौरान रोजगार नहीं मिलता है तो युवाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह रोजगार भत्ते के तौर पर प्रदान किया जाता है। वहीं युवतियों, दिव्यांग और परलैंगिक को 1500 रुपए रोजगार प्रोत्साहन दिया जाता है।

क्या है सरकार का युवाओं को लेकर लक्ष्य

वहीं झारखंड सरकार की तरफ से इसे लेकर हेल्पलाइन नंबर और हेल्प डेस्क भी शेयर किया गया है। इस योजना का आरंभ 2022 से हुआ है जिसके जरिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। राज्य के बेरोजगार युवा झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के द्वारा चलाए जा रहे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 24 जिलों में संचालित किया जा रहा है। झारखंड सारथी योजना का उद्देश्य उम्मीदवारों को तकनीकी कौशल के गुण के साथ उन्हें रोजगार दिलाना है।

क्या है झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना के लिए आवश्यक योग्यता

झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ उठाने के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होना जरूरी है तो वही पांचवी तक की पढ़ाई करने वाले युवाओं को ही इसका फायदा मिल सकता है। आप जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 31 October 2026

अक्टूबर 30, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 30, 2026