Jharkhand News: आदिवासी महोत्सव 2026 में ‘झारखंडी स्वाद’ का चढ़ा लोगों पर खुमार, लुप्त होती पाक-कला को सीएम हेमंत सोरेन ने दी पहचान

Jharkhand News: आदिवासी महोत्सव 2026 में झारखंड के जैसा कल उठ उठ रहे लोग और मिश्रित तौर पर इस रसोई ने लोगों का ध्यान खींच लिया है जहां तरह-तरह के पकवान तैयार किया जा रहे हैं।

Jharkhand News

Photo Credit- Google Jharkhand News

Jharkhand News: आदिवासी महोत्सव 2026 में झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य-कला और गौरवशाली विरासत के साथ आधुनिक तकनीक की शानदार झलक देखने को मिल रही है। वहीं इस सब के बीच हमारे झारखंड रसोई का का जादू देखने को मिल रहा है। जहां अलग-अलग पकवान का लोग लुत्फ उठा रहे हैं। भव्य डिजिटल प्रस्तुतियों और तकनीकी नवाचारों ने महोत्सव के अनुभव को और खास बना दिया। लोग इस यादगार आयोजन के लिए सीएम हेमंत सोरेन का धन्यवाद भी अर्पित कर रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि झारखंड रसोई की खासियत क्या है

Jharkhand News में जानें आदिवासी महोत्सव 2026 की खासियत

सीएम हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर फिलहाल झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026′ में ‘झारखंडी स्वाद’ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है इस दौरान ‘हमर झारखण्ड रसोई’ का जायका ही कुछ और है। धुसका, मड़ुआ ठेकुआ, मडुआ रोटी, मकई नमकीन, और देहाती चिकन जैसे पारंपरिक व्यंजनों से लेकर मकई केक तक का लोग लुत्फ उठा रहे हैं यहां की खानपान की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। हेमंत सोरेन के संकल्प से आदिवासी महोत्सव 2026 ने झारखंड की गौरवशाली पहचान को नई आवाज़ दी।

पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू और अनूठा स्वाद खींच रहा लोगों का इस तरह ध्यान

झारखंड न्यूज में बता दें कि यहां लगे लोकल फूड स्टॉल्स पर पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू और अनूठा स्वाद हर व्यक्ति को अपनी ओर खींच रहा है। धुस्का, छिलका रोटी, मड़ुआ सत्तू से लेकर जंगलों के शुद्ध और पौष्टिक पकवानों ने जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया है। लुप्त होती पाक-कला को इतना बड़ा और भव्य मंच देने के लिए लोग सीएम हेमंत सोरेन का धन्यवाद अर्पण कर रहे हैं। जाहिर तौर पर यह आयोजन काफी खास देखा जा रहा है जहां संस्कृति और सुविधाओं ने देश और दुनिया का ध्यान खींच लिया है।

आदिवासी महोत्सव 2026 में लोगों की भीड़ जमा हुई और इस दौरान यहां की व्यवस्था की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं जहां खान-पान से लेकर मनोरंजन तक का ध्यान रखा गया है।

Exit mobile version