Jharkhand News: हेमंत सोरेन सरकार की पहल का दिखा असर, बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं को मिल रही है सारी सुविधाएं, जानें सबकुछ

Jharkhand News: बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। हेमंत सोरेन सरकार द्वारा उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है।

Jharkhand News

फाइल फोटो

Jharkhand News: सावन का महीना खत्म  होने में महज कुछ ही दिनों का समय बच गया है, लेकिन बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मालूम हो कि हर साल लाखों की संख्या में भक्त यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से देवघऱ बाबा बैद्यनाथ धाम आते है भगवान शिव पर जलअभिषेक करते है।

बड़ी संख्या में भक्त तो कई कई किलोमीटर दूर से पैदल चलकर बाबा पर जल अर्पित करते है। वहीं बाबा बैद्यनाथ धाम में आ रहे श्रद्धालुओं ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जमकर तारीफ की है।

बाबा बैद्यनाथ धाम आ रहे श्रद्धालु सुविधाएं देख हुए गदगद

आईपीआरडी झारखंड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम जलार्पण के लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं बेहद सराहनीय हैं।

भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्तर पर बेहतर प्रबंधन देखने को मिल रहा है। सरकार और प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद। हर हर महादेव”!

महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था

भारी भीड़ के बीच बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत किया गया है, ताकि किसी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।

इसके अलावा खोया-पाया व्यवस्था और सूचना केंद्रों के माध्यम से भी श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार सूचना केंद्रों पर बड़ी संख्या में बिछड़े कांवड़ियों को उनके परिवारों से मिलाने में मदद मिली है। गौरतलब है कि हर साल की तरह इस साल भी हेमंत सोरेन सरकार श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की सुविधा मुहैया करा रही है।

 

Exit mobile version