---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड के सतत विकास लक्ष्य को लेकर यूनिसेफ के कार्यों की समीक्षा

Jharkhand News:झारखंड के सतत विकास लक्ष्य की उपलब्धि को लेकर यूनिसेफ के कार्यों की समीक्षा मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को की गई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 1, 2025 11:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News:झारखंड के सतत विकास लक्ष्य की उपलब्धि को लेकर यूनिसेफ के कार्यों की समीक्षा मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को की गई। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने यूनिसेफ को सभी संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय पर बल देते हुए निर्देश दिया कि वे अपने कार्यों की लगातार समीक्षा का सिस्टम बनायें। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ झारखंड के सतत विकास को लेकर जो कार्य कर रहा है, वैसे ही कार्य व्यापक पैमाने पर राज्य सरकार भी कर रही है। इस स्थिति में एक दूसरे के डाटा राज्य के सतत विकास में काफी उपयोगी हो सकते हैं। इसके लिए विभागों के साथ पाक्षिक बैठक करने का निर्देश दिया।

सरकार की योजनाओं के साथ कैसे बेहतर तालमेल के साथ काम किया जा सकता है

मुख्य सचिव ने कहा कि इन बैठकों में यूनिसेफ फील्ड के अपने कार्यों, अनुभव और सुझावों को साझा करे और यह देखे कि बच्चों को लेकर सरकार की योजनाओं के साथ कैसे बेहतर तालमेल के साथ काम किया जा सकता है। योजनाओं की निगरानी और उसके फलाफल पर फोकस पर भी उन्होंने बल दिया।

उन्होंने यूनिसेफ से कहा कि वे सामाजिक प्रक्षेत्र में अन्य राज्यों में जो बेहतर कार्य हो रहे हैं, उनका अध्ययन, विश्लेषण करें और उसका क्रियान्वयन झारखंड में कैसे किया जा सकता है, इसका ब्लू प्रिंट बनायें। उन्होंने योजना विभाग के साथ एक पोर्टल पर डाटा साझा करने का निर्देश दिया, ताकि डाटा मिस मैच नहीं हो। मुख्य सचिव ने पोषण से जुड़ी समस्याओं पर फोकस करने के साथ हाशिए पर खड़े लोगों के सतत विकास पर फोकस करने को कहा।

पोषण के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा आदि के क्षेत्र में भी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर लोगों को जागरूक और सक्षम बनायें

मुख्य सचिव ने हाथ की सफाई को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए यूनिसेफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि पोषण के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा आदि के क्षेत्र में भी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर लोगों को जागरूक और सक्षम बनायें।
उसके पहले यूनिसेफ ने झारखंड में बच्चों को लेकर किये जा रहे कार्यों और उपलब्धियों को लेकर प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

समीक्षा बैठक में सचिव श्री मस्त राम मीणा, श्री मनोज कुमार, श्री मुकेश कुमार, श्री उमाशंकर सिंह, श्रीमती नेहा अरोड़ा और यूनिसेफ की झारखंड प्रमुख कानिनिका मित्रा और उनके सहयोगी उपस्थित थें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026