---Advertisement---

Jharkhand Protest: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों के हल्लाबोल के सामने क्या झुकेगी सरकार, लीगल एक्सपर्ट्स की निगरानी में होगी बातचीत

Jharkhand Protest: छात्रों के प्रोटेस्ट को लेकर सरकार की तरफ से एक बार फिर बातचीत होने वाली है। क्या निकलेगा इसका अंजाम, जानिए पूरी डिटेल्स और क्यों यह वार्ता खास है। बातचीत का पहल पहले भी हुआ है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 17, 2026 11:48 पूर्वाह्न

Jharkhand Protest
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand Protest: झारखंड में JPSC और JSSC CGL जैसी प्रतियोगी परीक्षा जिसके लिए छात्र सालों मेहनत करते हैं। इसमें हुई धांधली और अनियमितताओं को लेकर छात्र लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस सब के बीच सोमवार यानी 23वें दिन पर इस विवाद को सुलझाने के लिए एक बार फिर झारखंड सरकार की तरफ से पहल की गई है। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से सरकार की बैठक बुलाई गई है। ऐसे में क्या यह विवाद सुलझ पाता है और छात्रों के गुस्से को शांत करने में सरकार सफल होती है इस पर नजर रहने वाली है। आइए जानते हैं झारखंड प्रोटेस्ट को लेकर क्या है डिटेल्स।

छात्र प्रतिनिधिमंडल इस तरह सरकार से करेंगे बातचीत

रिपोर्ट की बात करें तो झारखंड सरकार के साथ छात्रों की बातचीत में न सिर्फ प्रतिनिधिमंडल बल्कि उनके साथ कानूनी पहलुओं को गहराई से समझने के लिए लीगल एक्सपर्ट्स भी शामिल होंगे। वहीं इस दौरान परीक्षा से जुड़े सभी कानूनी बिंदुओं, छात्रों की प्रमुख मांगों और कथित धांधली के दावों पर भी बातचीत हो सकती है।

क्यों हो रहा सरकार के खिलाफ छात्रों का Jharkhand Protest

झारखंड प्रोटेस्ट की बात करें तो इससे पहले भी 9 अगस्त को प्रशासन और छात्रों के बीच बातचीत हुई थी लेकिन इसका कोई भी नतीजा नहीं निकला था। छात्रों के मुताबिक चीजें ना होने की वजह से आंदोलन को समाप्त नहीं किया गया और यह लगातार जारी है। अब ऐसे में नई सिरे से बातचीत का क्या फैसला निकलता है यह देखना खास होने वाला है जहां प्रदर्शनकारी छात्रों की यह मांग है कि JPSC और JSSC CGL परीक्षाओं में हुई धांधली की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से कराई जाए। इसके अलावा छात्र JSSC CGL परीक्षा को पूरी तरह रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। छात्रों का कहना है कि चयन प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं।

ऐसे में जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जा सकता वह अपनी मांग पर अडिग रहेंगे। वहीं सोमवार को सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच होने वाली वार्ता का क्या नतीजा निकलता है इस पर लोगों की नजरे बनी रहेगी।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gandhi Jayanti 2026

अक्टूबर 2, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026

Rashifal 2 October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Rain Alert 2 October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 1, 2026