DNP India Hindi

कल का मौसम 1 Feb 2026: यूपी, बिहार में कोहरा, तो MP, राजस्थान में ओलावृष्टि बिगाड़ेगी खेल! पहाड़ों में बर्फीली हवाओं संग बारिश बनेगी टेंशन, देखें रिपोर्ट

कल का मौसम 1 Feb 2026

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

कल का मौसम 1 Feb 2026: उत्तर भारत से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। जहां एक मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है, तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों में बर्फीली हवाएं चिंता का सबब बनी है। इसी बीच आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट सामने आई है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल 1 फरवरी को यूपी, बिहार के साथ झारखंड, हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर का कहर नजर आ सकता है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि होने की संभावना है जो खेल बिगाड़ सकती है। पहड़ों की बात करें तो यहां कई इलाकों में बर्फीली हवाएं तो कहीं बारिश लोगों के लिए टेंशन बन सकती हैं।

यूपी, बिहार, हरियाणा में कोहरा, तो MP, राजस्थान में ओलावृष्टि बिगाड़ेगी खेल!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में फिर एक बार मौसम का रुख बिगड़ सकता है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी, अवध और ब्रज क्षेत्र तक ठंड बढ़ने के आसार हैं। गोरखपुर से बस्ती, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद समेत अन्य तमाम जिलों में आगामी कल सुबह घना कोहरा नजर आ सकता है। इससे ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। यूपी से सटे बिहार में भी पश्चिमी चंपारण से लेकर पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, नालंदा, पटना, मधुबनी, दरभंगा तक ठंड बढ़ने के आसार हैं।

हरियाणा की बात करें तो यहां पानीपत से जींद, कलायत, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक, भिवानी, महेन्द्रगढ़ तक मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश ठंड बढ़ा सकती है जो कृषि जगत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। मध्य प्रदेश में भोपाल से इंदौर, सतना, रीवा, सागर, दतिया, गुना, ग्वालियर तक ओलावृष्टि किसानों के लिए आम आदमी के लिए सिरदर्द बन सकती है। राजस्थान के कोटा, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, डुंगरपुर आदि जिलों में पारा गिर सकता है। वहीं नागौर, फलोदी, सलंबूर, सांचौर, शाहपुरा, टोंक, झालावाड़ आदि में ओलावृष्टि लोगों की चिंता बढ़ा सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम 1 Feb 2026? 

राजधानी दिल्ली में आगामी कल ठंडी हवाएं लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती हैं। दरअसल, पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण जमे बर्फ अब पिघल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इसका सीधा असर राजधानी के मौसम पर पड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि नई दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में आगामी कल पारा गिरेगा जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है। वहीं तेज रफ्तार में ठंडी हवाएं लोगों की परेशानियां बढ़ाएंगी।

पहाड़ों में बर्फीली हवाओं संग बारिश बनेगी टेंशन

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों में बर्फीली हवाओं के साथ बारिश टेंशन बन सकती है। जहां एक ओर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, नैनीताल, देहरादून जैसे जिलों में बर्फ पिघलेगी। वहीं हरिद्वार, हल्द्वानी, ऋषिकेश जैसे मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा सैलानियों के समक्ष चिंता का सबब बन सकती है। इससे इतर श्रीनगर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बारिश हाहाकार का विषय बन सकती है।

Exit mobile version