DNP India Hindi

CM Yogi Adityanath: विकसित यूपी की दिशा में सरकार ने उठाया बड़ा कदम, बजट में ईवी बसों व चार्जिंग स्टेशन समेत कई महत्वपूर्ण सौगातें

CM Yogi Adityanath

Photo Credit: Google

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ऐसे में यूपी सरकार ने बीते दिन विधानसभा में अपना बजट पेश किया। यूपी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान यूपी के परिवहन विभाग के लिए कई बड़ी सौगातों का ऐलान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी सरकार प्रदेश के लोगों को बढ़िया और सुरक्षित सड़क सफर देने के लिए प्रयासरत है।

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में परिवहन विभाग को मिली कई सौगातें

यूपी सरकार के मुताबिक, बस बेड़े के सुदृढ़ीकरण हेतु ईवी बसों के लिए 400 करोड़ रुपये तथा बस अड्डों के निर्माण हेतु 150 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री जीरो फैटलिटी विजन योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं दुर्घटना पश्चात कार्यवाही हेतु 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा, यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन की स्थापना हेतु 50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में परिवहन विभाग के लिए सुरक्षित सफर, हरित परिवहन, आधुनिक सुविधा! वित्तीय वर्ष 2026–27 में बस बेड़े के सुदृढ़ीकरण, ईवी बसों व चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना तथा जीरो फैटलिटी विजन के अंतर्गत सड़क सुरक्षा सशक्तीकरण हेतु महत्वपूर्ण बजटीय प्रावधान किए गए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के विजन की तारीफ में कही यह बात

बीते दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा आज उत्तर प्रदेश विधान सभा में प्रस्तुत बजट (वित्तीय वर्ष 2026-27) सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान, हर हाथ को काम तथा तकनीकी निवेश से समृद्ध होते ‘नए उत्तर प्रदेश’ की जीवंत झांकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप 912000 करोड़ रुपये से अधिक का यह बजट जन आकांक्षाओं की पूर्ति, रोजगार सृजन, निवेश के विस्तार, अन्नदाता किसानों के कल्याण, महिलाओं के सम्मान एवं उनके सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश को नई गति प्रदान करेगा।’

उन्होंने कहा, ‘पूर्ण विश्वास है, यह लोक-कल्याणकारी बजट वर्ष 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के रूप में स्थापित करते हुए ‘विकसित भारत’ संकल्प के साथ ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस ऐतिहासिक बजट के लिए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार तथा प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’

Exit mobile version