CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज योगी सरकार ने विधानसभा में बजट पेश कर अगले एक वर्ष के लिए शासन की रूपरेखा लोगों के समक्ष रख दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने परिवहन से लेकर कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग समेत अन्य तमाम जगत को साधने का काम किया है। दावा है कि 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ 35 लाख का ये बजट सूबे की दशा-दिशा बदलेगा। इस समावेशी बजट के माध्यम से सभी प्रदेशवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई जाएंगी।
यूपी सरकार के समावेशी बजट को देख झूमे प्रदेशवासी!
योगी सरकार ने समावेशी बजट पेश कर प्रदेशवासियों को खास तोहफा दिया है। वित्तिय वर्ष 2026-27 के बजट में उद्योग से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा समेत सभी सेक्टर का ख्याल रखा गया है। जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार ने राज्य में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के लिए 27103 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए 2867 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का प्रस्तावित बजट 37956 करोड़ रुपए है। इसमें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन का जिक्र है।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में 14 नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु 1023 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। वहीं कैंसर संस्थान लखनऊ के लिए 315 करोड़ और असाध्य रोगों के उपचार हेतु सुविधा के लिए 130 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में भी सरकार कदम बढ़ा रही है। इस क्रम में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए 415 करोड़ रुपए का प्रस्तावित बजट रखा गया है। वित्तिय वर्ष 2025-26 की बात करें तो इस वर्ष बजट में लगभग 12.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
किसानों के लिए CM Yogi Adityanath की सरकार का विशेष प्रावधान!
योगी सरकार ने बजट 2026-27 में किसानों के लिए विशेष प्रवाधान रखा है। किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को 18290 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कुल बजट का 9 प्रतिशत कृषि एवं संबद्ध सेवाओं को दिया है। ये दर्शाता है कि यूपी सरकार किसान कल्याण को लेकर कितनी गंभीर है। वहीं चिकित्सा और शिक्षा को कुल बजट का क्रमश: 6 और 12.4 फीसदी आवंटन मिला है। इस समावेशी बजट को देख प्रदेशवासियों में खुशी की लहर है।
